ज़ोन स्तरीय युवा महोत्सव रायखेड़ा में 07 को ग्रामीण युवा व वरिष्ठ कलाकार भी ले सकेंगे हिस्सा
तिल्दा नेवरा। ग्रामीण एवम विद्यालयीन प्रतिभाओं को प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराकर निखारने के उद्देश्य से खेल एवम युवा कल्याण मंत्रालय छ. ग.शासन से प्राप्त निर्देशों के अधीन क्रमशः जोन स्तरीय 07 दिसंबर ,विकासखंड स्तरीय 09दिसंबर, तथा प्रदेश स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन स्वामी विवेकानंद जी की जयंती तिथि 12 से 14 जनवरी तक सम्पन्न किया जाना है।
महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु शासकीय उच्च.माध्यमिक विद्यालय रायखेड़ा को मुख्यकार्यपालन अधिकारी के आदेशानुसार एवम विकासखंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में जोन प्रभारी प्राचार्य गजेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई ।
खेल एवम युवा कल्याण मंत्रालय से प्राप्त नियमावली व मापदण्डों के आधार पर जोन प्रभारी गजेंद्र वर्मा,समन्वयक द्वय तुलसी राम साहू, जितेंद्र वर्मा व्याख्याता, ने बारी-बारी से आयोजन संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में 09 संकुल के कलाकार भाग लेंगे।विभिन्न विद्या के लिए प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है।कलाकारों का पंजीयन 06 दिसंबर को पांच बजे तक होगा। बैठक में श्रीमती ,चंद्रकला वर्मा,व्याख्याता टी पी नायक,ज्योति कश्यप,,मोती सिंह ध्रुव,मनोज गिलहरे, संतोष कुर्रे सरपंच प्रतिनिधि, देवव्रत नायक (जनपद पंचायत अध्यक्ष तिल्दा प्रतिनिधि ),ठाकुर राम वर्मा राज् प्रधान, मोहन लाल नायक , तामेश्वर वर्मा ,ओमप्रकाश, झाडूराम वर्मा (ग्राम सभा अध्यक्ष) गीतांजलि धुर्वे तुला राम वर्मा, मोतीराम,योगेश साहू , भोलाराम वर्मा, राजकुमारश्रेय,सूर्यकांत ठाकुर उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि महोत्सव तिल्दा विकासखंड के तुलसी,तरपोंगी, रायखेड़ा और खरोरा में जोन स्तर पर
विभिन्न विधाओं पर आधारित निर्धारित मापदण्डों के तहत खुली प्रतियोगिता का आयोजन व्यापक स्तर पर दो आयु वर्गों के प्रतिभागियों के बीच होगी ,पहला 15 से 40 वर्ष व दूसरा 40 वर्ष से अधिक ।
उक्त प्रतियोगिता में निर्धारित आयु वर्ग की छात्र-छात्राएं,शिक्षकों के अलावा ग्रामों के विभिन्न विधाओं से सम्बद्ध महिला पुरुष कलाकार विधा के अनुरूप एकल या समूह में प्रतिभागी होंगे।
महोत्सव में लोकनृत्य,लोकगीत,तबला वादन (शास्त्रीय),हारमोनियम वादन(सुगम) गिटार वादन (भारतीय एवम् पाश्चात्य संगीत),तात्कालिक भाषण के अलावा सुआ,पंथी,करमा नाचा, राउत नाचा, फुगड़ी,भौंरा,गेड़ी दौड़/चाल, पारम्परिक वेशभूषा,तथा बौद्धिक श्रेणी में वाद-विवाद,निबंध, छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता खेलो में कबड्डी एवम् खो_खो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।
जोन स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पंजीयन पंचायत सचिव,हाई व हायर सेकंडरी स्कूल या जोन मुख्यालय स्थल हायर सेकंडरी स्कूल रायखेड़ा में दिनांक 06 दिसंबर 2021तक किया जा सकता है।
प्रतियोगिता दिनांक 07 दिसंबर 2021को प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक होगी ।
जोन में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी बी एन बी स्कूल तिल्दा में 09 दिसंबर को आयोजित विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता हेतु पात्र होंगे।