विधायक गुरु खुशवंत एक्शन में दिखे – आरंग में शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जा अब बर्दाश्त नहीं अब चलेगी बुलडोजर
राजकुमार बंजारे/आरंग। डबल इंजन की सरकार बनते ही क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने गुरुवार को आरंग एसडीएम डॉ. अतुल विश्वकर्मा की उपस्थिति में आरंग क्षेत्र के सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की जानकारी ली. बैठक में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक चर्चा के बाद विधायक गुरु खुशवंत ने आरंग के सभी विभागों से संचालित योजनाओं की प्रगति, कार्यों की जानकारी और समस्याओं के बारे में जानकारी ली. बैठक में विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग क्षेत्र में शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालो पर कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए. बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि आरंग की जनता ने जो भरोसा जताया है उस भरोसे को कायम रखना है. क्षेत्र में जनता की जो भी समस्याएं है उनको दूर करना पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि आरंग क्षेत्र में शासकीय जमीनों पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत लगातार मिल रही है. शासकीय जमीनों पर कब्जा किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं होगी. जो लोग ऐसा किए हैं उन पर कड़ी कार्यवाही होगी. आरंग ...