Posts

Showing posts from November 10, 2021

डॉ.बारले को पद्मश्री मिलना छ.ग .प्रदेश एवं सतनामी समाज के लिए सम्मान व गौरव की बात

Image
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने दिए बधाई।    खरोरा- छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय  पंथीनृत्य के माध्यम से बाबा गुरु घासीदास जी के सतनाम के संदेशो को देश और दुनिया में फैलाने वाले पंथी नृत्य सम्राट एवं प्रशिक्षक डां. राधेश्याम बारले  को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों देश के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री अलंकरण 2021 से सम्मानित किया जाना छत्तीसगढ़ प्रदेश तथा सतनामी समाज के लिए गौरव की बात  है। डॉ. राधेश्याम बारले जी का जन्म 9 अक्टूबर को 1966 को ग्राम खोला तहसील पाटन जिला दुर्ग छ. ग. में हुआ। डॉ.राधेश्याम बारले एम. बी. बी. एस‌. के साथ  इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से लोक संगीत में डिप्लोमा किया है।लोकनृत्य पंथी के प्रचार प्रसार एवं प्रशिक्षण तथा छत्तीसगढ़ के कला साधना में आपके अमूल्य योगदान के लिए भी पूर्व में राज्य अलंकरण से नवाजे जा चुके हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. राधेश्याम बारले को पद्मश्री सम्मान से नवाजे जाने पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोशले, संस्थापक महासचिव एस. आर. बांधे, प्रदेश उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद घृत...

कृषि स्नातक संघ मुख्यमंत्री जी के ओएसडी से मिला

Image
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासकीय कृषि स्नातक अधिकारी संघ ने दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री जी के ओ एस डी श्री आशीष वर्मा एवं श्री देवेन्द्र चंद्रवंशी जनपद उपाध्यक्ष से  सौजन्य मुलाकात पाटन दुर्ग में  कर कर्मचारी के हित में चर्चा करते हुए योजनाओं के संचालन में आ रही तकनीकी समस्याओं को रखते हुए सार्थक चर्चा किया गया एवं गोधन न्याय योजना के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किया जिसमे ओ एस डी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री से बात रखने का आश्वासन दिया गया। चर्चा में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद्मेश शर्मा, महामंत्री लिखेस वर्मा, मोहित जैन, उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, जिला अध्यक्ष रायपुर राजू दास, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश वर्मा , ब्लॉक उपाध्यक्ष रमेश साहू, मनीष साहू, संदीप नेताम, अक्षय कश्यप उपस्थित थे

भाजपाइयों के द्वारा मुख्यमंत्री और अकबर वन मंत्री का फूका पुतला।

Image
  तिल्दा नेवरा। नगर के भाजपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मोहम्मद अकबर मंत्री का पुतला कवर्धा में छत्तीसगढ़ सरकार व उनके मंत्रियों के द्वारा एकतरफा पुलिस कार्यवाही किया गया और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को जेल भेजा गया जिसके विरोध में प्रदेश भाजपा के आवाहन पर पूरे छत्तीसगढ़ के हर जिला हर ब्लाक व हर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के वार्ड वार्ड में 9 और 10 नवंबर को छत्तीसगढ़ में मंत्री मोहम्मद अकबर और मुख्यमंत्री बघेल का पुतला फूंका गया इसी कड़ी में तिल्दा नेवरा के सभी वार्डों में कार्यक्रम के प्रभारियों के द्वारा पुतला दहन किया गया वही मुख्य रूप से उपस्थित *अनिल अग्रवाल जिला महामंत्री रायपुर ग्रामीण ने कहा कि जिस प्रकार से यह कांग्रेसी सरकार अपने दायित्व से मुकरते हुए  कवर्धा के घटना पर लोगों के ऊपर जो अत्याचार किया गया  वही जो पीड़ित है उनसे भाजपा के किसी भी नेता को नहीं मिलना दिया जा रहा था और जो मिलने गए उसे जबरदस्ती उनके ऊपर एक तरफा कार्यवाही करते हुए कई भाजपाइयों को जो जेल में इनके द्वारा डाला गया है और और कवर्धा में रह रहे रास्ते चलते हुए लोगों के ऊपर पुलिस के द्वा...

छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संगठन द्वारा दीपावली मिलन समारोह सह प्रांतीय बैठक कार्यक्रम

Image
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संगठन द्वारा दीपावली मिलन सह  पंचायत सचिव संग़ठन का शासकीय कारण के विषय पर एक दिवसीय बैठक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 10.11.21 को अटल समरसता भवन अमलेश्वर में किया गया , सर्वप्रथम प्रांत अध्यक्ष तुलसी साहू जी एवं प्रांतीय पदाधिकारी द्वारा महात्मा गांधी के सचित्र पर माल्यार्पण कर दीपावली मिलन का शुभारंभ किया गया । प्रदेश अध्यक्ष द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिला से आए हुए समस्त जिला अध्यक्षों,  समस्त जिला सचिव , समस्त प्रांतीय पदाधिकारियों एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्षों सहित समस्त पंचायत सचिवों को दीपावली पर्व एवं छठ पर्व की शुभकामनाएं दिया गया , तत्पश्चात संगठनात्मक परिचर्चा जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा  किया गया , सभी के द्वारा एक राय होकर शासन के समक्ष  शासकीय करण की मांग को दृढ़ता से रखने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यमो से शासन का ध्यानाकर्षण करने हेतू कार्ययोजना प्रस्तावित किया गया । तत्पश्चात संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत सचिव श्री कमल किशोर साहू जिला सचिव जिला बलोदा बाजार  सहित 04 पंचायत सचिवों को प्रशस्ति प...

अवैध रूप से धान की कटाई किया और प्राथी को गाली गलौज कर गला दबा कर मारपीट

Image
  खरोरा। खरोरा समीपस्थ ग्राम अड़सेना में एक मामला सामने है की परिवार के लोग ही पैतृक जमीन का अवैध रूप से धान को कटाई कर अपने घर ले गया। प्राथी के द्वारा माना करने पर प्राथी को गला दबाकर मारपीट और अश्लील गालीया दिया गया। प्राथी के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया। प्राथी के द्वारा बताया गया की मेरा पैतृक जमीन को जे.सी.बी चलाकर उपजाऊ जमीन बनाया गया। जिसमे इस वर्ष धान की खेती किया गया था। मेरे उत्पादित फसल को धनेलू कुर्रे,अमृत बाई कुर्रे,चंपेश कुर्रे, हिरेंद्र कुर्रे,के द्वारा अवैध रूप से मेरे फसल को काट कर ले जाया जा रहा था। तभी प्राथी को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर फसल को क्यों ले जा रहे हो करके माना किया गया लेकिन अपराधिक तरीके से मारपीट और गाली गलौज किया गया। सर और पैर में चोट आया जिसका डॉक्टरी मुलायजा कराया गया। माना करने के बाद भी फसल काट कर ले गया। जिसकी जानकारी थाना में दिया गया। 

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना खरोरा नें खस्ताहाल रोड के लिए सांसद को दिया ज्ञापन

Image
  खरोरा। नगर से भाटापारा की ओर जाने वाली एकमात्र सड़क जिस पर अल्ट्राटेक कंपनी हिरमी और रावण में भी सीमेंट कंपनियां हैं साथी सुहेला से लेकर भाटापारा तक दर्जनभर क्रेशर है जिस कारण व्यापारी रूप से गाड़ियों का आवागमन भी अत्यधिक है, फिर भी इस रोड को देखकर ऐसा लगता है की हम मध्य प्रदेश शासन काल की सड़कों पर पहुंच गए हैं मोहरेंगा से लेकर हिरमी तक का हाल तो और ज्यादा बेहाल है 15 से 20 किलोमीटर का यह रोड मैं जाने में घंटों लग जाता है, हिर्मी अल्ट्राटेक कंपनी का ट्रक भी बहुत संख्या में इस रोड से गुजरते हैं, फिर भी शासन-प्रशासन जनप्रतिनिधि के साथ   हिरमी कंपनी भी आंख मूंद कर बैठ गई है, और कई सालों से इस रोड को बनाने के नाम पर सिर्फ राख और मिट्टी उड़ेल कर अपना फर्ज निभा देते हैं. जिस बात को लेकर  ग्राम कटिया, भरवाडीह कला -खुर्द, मोहरा एवं हिरमी के रहवासियों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है,         छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना खरोरा इकाई लगातार इस रोड पर हो रही दुर्घटनाओं एवं खस्ताहाल रोड को लेकर ग्राम के जन प्रतिनिधियों एवम अधिकारियों से मिलकर  उनको इस खस्ता...