छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संगठन द्वारा दीपावली मिलन समारोह सह प्रांतीय बैठक कार्यक्रम



रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संगठन द्वारा दीपावली मिलन सह  पंचायत सचिव संग़ठन का शासकीय कारण के विषय पर एक दिवसीय बैठक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 10.11.21 को अटल समरसता भवन अमलेश्वर में किया गया , सर्वप्रथम प्रांत अध्यक्ष तुलसी साहू जी एवं प्रांतीय पदाधिकारी द्वारा महात्मा गांधी के सचित्र पर माल्यार्पण कर दीपावली मिलन का शुभारंभ किया गया । प्रदेश अध्यक्ष द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिला से आए हुए समस्त जिला अध्यक्षों,  समस्त जिला सचिव , समस्त प्रांतीय पदाधिकारियों एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्षों सहित समस्त पंचायत सचिवों को दीपावली पर्व एवं छठ पर्व की शुभकामनाएं दिया गया , तत्पश्चात संगठनात्मक परिचर्चा जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा  किया गया , सभी के द्वारा एक राय होकर शासन के समक्ष  शासकीय करण की मांग को दृढ़ता से रखने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यमो से शासन का ध्यानाकर्षण करने हेतू कार्ययोजना प्रस्तावित किया गया । तत्पश्चात संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत सचिव श्री कमल किशोर साहू जिला सचिव जिला बलोदा बाजार  सहित 04 पंचायत सचिवों को प्रशस्ति पत्र, शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया । पंचायत सचिव संघ के प्रांत अध्यक्ष श्री तुलसी साहू जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया गया। उक्ताशय की जानकारी पंचायत सचिव संगठन जिला बलौदा बाजार के जिला सचिव कमल किशोर साहू द्वारा दिया गया।

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम