Posts

Showing posts from May 28, 2021

पानी के मामूली से विवाद में पार्षद के भाई का सर फोड़ा,तिल्दा नेवरा पुलिस ने किया मामला दर्ज

Image
    तिल्दा नेवरा।क्षेत्र  के वार्ड नंबर 11 गोवर्धन नगर में पार्षद संजय राठी द्वारा इस गर्मी के समय में लोगों के घरों में पानी की समस्या को देखते हुए घर के बोर से ही मोहल्ले में पानी का वितरण किया जाता है जिससे कि मोहल्ले में पानी की पूर्ति की जा सके बीती रात भी ऐसा ही हुआ किंतु मोहल्ले के कुछ असामाजिक लड़कों द्वारा जब पानी का वितरण किया जा रहा था तब पार्षद के घर के बाहर अब शब्दों का प्रयोग किया जिससे कि घर में पुरुषों की अनुपस्थिति के कारण महिलाएं घबरा गई और उन्होंने अपने घर के सदस्यों को जानकारी दी जिससे कि सब वहां आ सके इस बीच पार्षद का छोटा भाई जो कि एक होटल व्यवसाय करता है वह अपने रोज मरने की तरह होटल में सुबह की तैयारी हेतु गया था अचानक घर से फोन आने पर वह तुरंत आनन फानन घर पहुंचा तथा लड़कों को अपशब्दों का प्रयोग ना करने की समझाइश उनके द्वारा दी गई जिसमें संजय यादव रिंकू ध्रुव व अन्य उपस्थित थे तथा रिंकू द्वारा आवेश में आकर पार्षद के छोटे भाई मोहन राठी के सर में घर से लोहे के बांट से वार कर दिया जिससे उसके सर पर आंख में चोटें आई हैं वहीं नेवरा पुलिस ने रिंकू ध्रुव सं...

चोरी की मोटरसइकिल बेचने के फिराक में था मुखबिर सूचना मिलते ही पुलिस ने पकड़ लिया

Image
  खरोरा। थाना ख़रोरा में आज मुखबिर सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जो चोरी का मोटरसायकल बेचने की फ़िराक़ में ग्राम निलजा की तरफ़ घुम रहा था। कड़ायी से पूछताछ में आरोपी द्वारा मार्च 2021 में ख़रोरा सब्ज़ी मंडी से एवं नवम्बर 2020 में शिव मंदिर अमलेश्वर ज़िला दुर्ग से मोटरसायकल चोरी करना स्वीकार किया। चोरी के दो मोटरसायकिल आरोपी गोलू उईके पिता बल्ली उईके आयु २४ वर्ष निवासी वार्ड नम्बर २० थाना खमतरायी से बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना ख़रोरा में अपराध क्रमांक १२४/२१ व थाना अमलेश्वर में १२७/२० धारा ३७९ भादवी तहत पंजिबद्ध हैं। आरोपी को आज न्यायालय समक्ष पेश किया जाएगा।

ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे को जन्मदिवस पर दी बधाई

Image
खरोरा। ब्लॉक काँग्रेस कमेटी खरोरा के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने जिला के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे से भेंट कर गुलदस्ता प्रदान कर खरोरा क्षेत्र वासियो के तरफ से बधाई व शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर साजा देऊरगावँ के युवा नेता अद्वैत चौबे भी साथ मे थे ।