पानी के मामूली से विवाद में पार्षद के भाई का सर फोड़ा,तिल्दा नेवरा पुलिस ने किया मामला दर्ज
तिल्दा नेवरा।क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 गोवर्धन नगर में पार्षद संजय राठी द्वारा इस गर्मी के समय में लोगों के घरों में पानी की समस्या को देखते हुए घर के बोर से ही मोहल्ले में पानी का वितरण किया जाता है जिससे कि मोहल्ले में पानी की पूर्ति की जा सके बीती रात भी ऐसा ही हुआ किंतु मोहल्ले के कुछ असामाजिक लड़कों द्वारा जब पानी का वितरण किया जा रहा था तब पार्षद के घर के बाहर अब शब्दों का प्रयोग किया जिससे कि घर में पुरुषों की अनुपस्थिति के कारण महिलाएं घबरा गई और उन्होंने अपने घर के सदस्यों को जानकारी दी जिससे कि सब वहां आ सके इस बीच पार्षद का छोटा भाई जो कि एक होटल व्यवसाय करता है वह अपने रोज मरने की तरह होटल में सुबह की तैयारी हेतु गया था अचानक घर से फोन आने पर वह तुरंत आनन फानन घर पहुंचा तथा लड़कों को अपशब्दों का प्रयोग ना करने की समझाइश उनके द्वारा दी गई जिसमें संजय यादव रिंकू ध्रुव व अन्य उपस्थित थे तथा रिंकू द्वारा आवेश में आकर पार्षद के छोटे भाई मोहन राठी के सर में घर से लोहे के बांट से वार कर दिया जिससे उसके सर पर आंख में चोटें आई हैं वहीं नेवरा पुलिस ने रिंकू ध्रुव संजय यादव को अन्य पर धारा 294, 323, 34,506 के तहत मामला दर्ज किया मोहल्ले वासियों ने इस घटना की आलोचना करते हुए कहा कि पार्षद द्वारा मोहल्ले को पानी का वितरण निस्वार्थ किया जाता है ऐसे में उन्हें अपशब्द या कुछ बोलना उचित नहीं है
