राधा कृष्ण गौरी गौरा समिति व युवा शक्ति मंच नगर खरोरा का अभिनव पहल
खरोरा। कहते हैं जहां चाह वहां राह अगर हमारी दृढ़ संकल्प एवं इच्छाशक्ति से वास्तव में कुछ करने की ठान ले चाहे रास्ता आसान हो या कठिन तो हर कठिनाईयो मे रास्ता अपने आप बनते चले जाते हैं ऐसे ही बाबा गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक 2 नगर पंचायत खरोरा में संत नवरंगे के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में राधा कृष्ण मंदिर गौरी गौरा समिति व युवा शक्ति मंच के अभिनव पहल से जब किसी वार्डवासी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर प्रत्येक घरों से दो - दो सौ रुपये या उससे भी बढ़-चढ़कर अपनी इच्छा अनुसार सहयोग राशि ईकट्ठाकर मृतक परिवार को आर्थिक मदद करते आ रहे हैं जिससे आर्थिक समस्या ना हो तथा ऐसी दुख की घड़ी में सभी उसके साथ रहते हैं। यह पुनीत कार्य विगत 4 वर्षों से अनवरत जारी हैं हाल ही में जनक वर्मा उम्र 59 वर्ष की मृत्यु हो जाने पर परिवार जनों को 7230 रुपये नगद तथा 40 किलो चावल सहयोग के रूप में दिया गया । पूरे वार्डवासी एक दूसरे के हर सुख- दुख में मदद का भागीदार रहते हैं इस तरह से परिवार सा माहौल देखने को मिल रहा है , जिसका चौतरफा तारीफ हो रहा है। इतना ही नहीं हर छोटी बड़ी का...