राधा कृष्ण गौरी गौरा समिति व युवा शक्ति मंच नगर खरोरा का अभिनव पहल



 खरोरा। कहते हैं जहां चाह वहां राह अगर हमारी  दृढ़ संकल्प एवं इच्छाशक्ति से वास्तव में कुछ करने की ठान ले चाहे रास्ता आसान हो या कठिन तो हर कठिनाईयो मे रास्ता अपने आप बनते चले जाते हैं ऐसे ही बाबा गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक 2 नगर पंचायत खरोरा में संत नवरंगे के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में  राधा कृष्ण मंदिर गौरी गौरा समिति व युवा शक्ति मंच के अभिनव पहल से जब किसी वार्डवासी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने  पर प्रत्येक घरों से दो - दो सौ रुपये या उससे भी बढ़-चढ़कर अपनी इच्छा अनुसार सहयोग राशि ईकट्ठाकर मृतक परिवार को आर्थिक मदद करते आ रहे हैं जिससे आर्थिक समस्या ना हो तथा  ऐसी दुख की घड़ी में सभी उसके साथ रहते हैं। यह पुनीत कार्य विगत 4 वर्षों से अनवरत जारी हैं हाल ही में जनक वर्मा उम्र 59 वर्ष की मृत्यु हो जाने पर परिवार जनों को 7230 रुपये नगद तथा 40 किलो चावल सहयोग के रूप में दिया गया । पूरे वार्डवासी एक दूसरे के हर सुख- दुख में  मदद का भागीदार रहते हैं इस तरह से परिवार सा माहौल देखने को मिल रहा है , जिसका चौतरफा तारीफ हो रहा है। इतना ही नहीं हर छोटी बड़ी कार्यक्रम को  एकजुटता के साथ मनाते आ रहे हैं संत नवरंगे एवं टीम का कहना है  ऐसा समाज सेवा करके शांति व सुखद अनुभूति मिलती हैं। इस अभिनव पहल में संत नवरंगे युवा शक्ति मंच के अलावा  अशोक साहू राधा कृष्णा मंदिर गौरी गौरा समिति बाबा गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक - 2  व वार्डवासियों मन्नूलाल ध्रुव ,प्रमोद कुंभकार, इतवारी राम ध्रुव ,राजू बेलदार, चरण वर्मा ,किशन साहू ,हटोई राम नसीने, महावीर धीवर ,राधे राम धीवर ,राम बाई धीवर, सेउक राम यादव, जामीन वर्मा ,लक्ष्मण ध्रुव, श्रवण वर्मा ,विक्की यादव ,हरिप्रेम वर्मा, मुनीम धीवर, राजू वर्मा ,संतोष ध्रुव ,राम प्रसाद वर्मा, पंचुराम ध्रुव, ढेलिया बाई धीवर तथा वार्डवासी इस अभिनव पहल में विशेष योगदान दे रहे है।

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम