ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का तिल्दा में आयोजन
तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण खेलों को संरक्षित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलों का राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन तिल्दा नेवरा बी.एन.बी स्कूल प्रांगण में 05 से 08 नवंबर तक आयोजित किया गया। जनपद पंचायत तिल्दा के तत्वाधान में खेलो का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है,साथ ही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने युवा मितान क्लब का गठन किया गया। वही कब्बडी में मोहरेगा जोन चिचोली के टीम सेमीफाइनल खेल कल बरतोरी टीम के साथ फाइनल खेला जाएगा। वही मोहरेंगा जोन से संखली में ब्लॉक स्तरीय जीत जिला में जगह बना लिया गया है।