Posts

Showing posts from October 11, 2021

धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा एवं सिहावा विधायक लष्मी ध्रुव ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को छत्तीसगढ़ के आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का निमंत्रण दिया

Image
  रायपुर। आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा एवं विधायक लष्मी ध्रुव ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव शामिल होने का आमंत्रण दिया।  छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा रायपुर में 28 से 30 अक्टूबर तक  आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी राज्यों की आदिवासी संस्कृति को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी संस्कृति को विश्व पटल पर लाने के प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी।  जिसमें मुख्यमंत्री एम के  स्टालिन ने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा कराये जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना की और आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव में शामिल होने की अपनी सहमति प्रदान की।