Posts

Showing posts from June 15, 2021

स्मार्ट आनलाईन क्लास में विज्ञान का प्रयोगिक कार्य भी संपन्न

Image
  खरोरा। शासकीय हाई स्कूल घिंवरा, वि.ख.तिल्दा में पदस्थ सी.पी.ढीढी (व्याख्याता)विज्ञान द्वारा 16 अप्रेल 2021 से लगातार स्मार्ट आनलाईन क्लास विज्ञान कक्षा 10वीं का संचालन कर रहे है। इनके इस क्लास में घिंवरा स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ साथ विभिन्न जिलों से अलग-अलग स्कूल के छात्र-छात्राएँ भी आनलाईन क्लास में ज्वाईन होकर अध्ययन कार्य का लाभ उठा रहे है। विज्ञान जैसे कठिन विषय को भी सरल शब्दों में कंप्यूटर स्क्रीन शेयर कर एनिमेशन के माध्यम से पढ़ा रहे है। इसलिए अधिकांश बच्चों की इस क्लास के प्रति खाशी रूचि रहती है। अपने इस क्लास के माध्यम से 11 प्रायोजना कार्य पहले ही पूर्ण करा चूके है। आज दिनांक तक 15 प्रायोगिक कार्य भी संपन्न कर लिए। सभी प्रयोगों को बच्चे अपनी प्रायोगिक कापी में समझ और लिख चुके है। अंतिम प्रायोगिक कार्य के उपरांत आनलाईन परीक्षा का भी आयोजन किया गया । इस अवसर पर छात्र-छात्राओँ की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सबसे पहले टेलीग्राम पर गृह कार्य भेजने के लिए कु.जयंती साहू (कबीरधाम), बेहतरीन गृह कार्य भेजने के लिए पंकज साहू (कबीरधाम) तथा आनलाईन क्लास...

मोहरेंगा में एक किसान जमीन विवाद के चलते आत्महत्या कर लिया है, लेकिन मामला में कुछ और नजर आ रही है

Image
  मृतक सरजू यादव खरोरा। राजधानी से सटे खरोरा के समीपस्थ ग्राम मोहरेंगा में एक किसान ने जमीन विवाद में न्याय नहीं मिलने के कारण आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में खरोरा नायब तहसीलदार, मोहरेंगा ग्राम कोटवार सहित दो अन्य लोगों से परेशान होकर आत्महत्या करने का जिक्र है। साथ ही आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की गई है। वही इस आत्महत्या के प्रकरण में कई तरह के सन्देहों को जन्म दिया है। सूसाइड नोट का पहली कॉपी सूसाइड नोट का दूसरा कॉपी जिसका हैंडराइटिंग अलग अलग है। मिली जानकारी के अनुसार खरोरा तहसील के मोहरेंगा गांव में बीते सुबह किसान सरजू यादव ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली जिसकी सूचना खरोरा पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन इस आत्महत्या के पीछे कुछ और कहानी भी नजर आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसान की मौत कई प्रश्न खड़ा कर रही है, मोहरेंगा की घटना आत्महत्या है कि हत्या है कि अधिकारी को फसाने साजिश है,मामले में कई सवाल उत्पन्न हो रहे है जो सवालों के घेरे में है। जिसमे पहला सन्देह यह खड़ा हो रहा है, कि मृतक एक वर्ष पहले के प्रकरण पर आज आत्महत्या क्...