स्मार्ट आनलाईन क्लास में विज्ञान का प्रयोगिक कार्य भी संपन्न
खरोरा। शासकीय हाई स्कूल घिंवरा, वि.ख.तिल्दा में पदस्थ सी.पी.ढीढी (व्याख्याता)विज्ञान द्वारा 16 अप्रेल 2021 से लगातार स्मार्ट आनलाईन क्लास विज्ञान कक्षा 10वीं का संचालन कर रहे है। इनके इस क्लास में घिंवरा स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ साथ विभिन्न जिलों से अलग-अलग स्कूल के छात्र-छात्राएँ भी आनलाईन क्लास में ज्वाईन होकर अध्ययन कार्य का लाभ उठा रहे है। विज्ञान जैसे कठिन विषय को भी सरल शब्दों में कंप्यूटर स्क्रीन शेयर कर एनिमेशन के माध्यम से पढ़ा रहे है। इसलिए अधिकांश बच्चों की इस क्लास के प्रति खाशी रूचि रहती है। अपने इस क्लास के माध्यम से 11 प्रायोजना कार्य पहले ही पूर्ण करा चूके है। आज दिनांक तक 15 प्रायोगिक कार्य भी संपन्न कर लिए। सभी प्रयोगों को बच्चे अपनी प्रायोगिक कापी में समझ और लिख चुके है। अंतिम प्रायोगिक कार्य के उपरांत आनलाईन परीक्षा का भी आयोजन किया गया । इस अवसर पर छात्र-छात्राओँ की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सबसे पहले टेलीग्राम पर गृह कार्य भेजने के लिए कु.जयंती साहू (कबीरधाम), बेहतरीन गृह कार्य भेजने के लिए पंकज साहू (कबीरधाम) तथा आनलाईन क्लास में सबसे ज्यादा सक्रिय रहने के लिए कु.लीना साहू (घिंवरा) का चयन कर प्रत्येक के बैंक खाते में 51 रू प्रदान किया गया। इनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी को आनलाईन प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया । साथ ही विज्ञान के प्रति विशेष रूचि व आवश्यकता को देखते हुए कु.मधु निषाद(दूर्ग) के घर तक प्रायोजना तथा प्रायोगिक कापी भेजकर उनके पालकों के हाथ से दिलवाया गया ।
नियमित रूप से कक्षा में शामिल होने वाले विभिन्न स्कूल से छात्र-छात्राएँ है कु.लीन साहू, कु.पायल वर्मा, कु.मोनिषा साहू, कु.कौशिल्या साहू, बेदराम साहू, खिलेश्वर धीवर, कु.याशना देवांगन, कु.रीना साहू, पंकज साहू, कु.प्रगति वर्मा, कु.नम्रता सेन, दिलेश साहू, कु.छवि ठाकूर, कु.जानवी देवांगन, पुष्कर देवांगन, कु.आस्था देवांगन, हेमन्त सिन्हा, कु.प्राची देवांगन, कु.मधु निषाद, निशान्त देवांगन, कुयजयंति साहू, कु.विभा सिन्हा, कु.एकता देवांगन, तुषार साहू, कु.मोनाक्षी देवांगन, लक्ष्य बोरकर, छत्रपाल देवांगन, वागेन्द्र साहू, कु.संजना राजवाड़े, कु.गांगा साहू आदि है।
