पदोन्नति के मामले में सबसे ढीला कृषि विभाग
रायपुर। विगत 1 वर्षों में छत्तीसगढ़ शासन के सारे विभागों में नियमानुसार पदोन्नति की कार्यवाही चल रही है शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष सभी विभागों में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की जाती है व रिक्त पदों को भर्ती नियम के अनुसार पदोन्नति के द्वारा भरा जाता है विगत 5 माह से वन विभाग, वित्त विभाग , रेशम पालन विभाग, शिक्षा विभाग ,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पुलिस विभाग एवं मंत्रालयीन संवर्ग के अधिकारियों व अन्य भागों में भी पदोन्नति की कार्यवाही पूर्ण करते हुए हजारों की संख्या में पदस्थापना आदेश जारी किया जा चुका है उक्त विभागों में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित करके अधिकतम 20 से 30 दिवस के अंदर पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया, इसके विपरीत कृषि विभाग में फरवरी माह के आरंभ में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से कृषि विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति हेतु विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की गई थी परंतु आज लगभग 4 माह व्यतीत होने वाले हैं बिना किसी कारण के पदस्थापना आदेश को रोककर रखा गया है उक्त चार माह में केवल एक माह ही कोरोना की वजह से प्रभावित रहा...