Posts

सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Image
  तिल्दा  | बी.एन.बी. शास.उच्च माध्यमिक विद्यालय तिल्दा नेवरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत की कल्पना को प्रदर्शित करते हुए ,विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है।इसी संदर्भ में आज तिल्दा विकास खण्ड में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शालाओ के छात्र छात्राओं द्वारा चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्षद रानी सौरभ जैन, बी जे पी शहर उपाध्यक्ष सौरभ जैन, एसएमडीसी अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा जी, बीईओ श्री एल. डी. सिन्हा सर, एबीओ श्री ज़ाहिरे जी, बीआरसीसी श्री देवेंद्र ठाकुर जी, उपस्थित रहे .उक्त कार्यक्रम मे 39 विद्यार्थी भाषण मे प्राथमिक स्तर पर और 54 विद्यार्थी उच्च प्राथमिक स्तर पर भाषण मे सहभागिता किये।चित्रकला प्रतियोगिता मे 41 विद्यार्थी प्राथमिक स्तर पर और 60 विद्यार्थी उच्च प्राथमिक स्तर पर सहभागिता किये।संस्था के प्राचार्य डॉ आर के चंदानी जी ने छात्रों द्वारा प्रदर्शित सेवा संकल्प और सपनों के भारत के विचार को सराहा तथा विकसित भारत के संकल्प को चरितार्थ करने पर अपने विचार रखे। वार्ड पार्षद रानी सौरभ जैन ने बच...

अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

Image
  रायगढ़| अदाणी पावर लिमिटेड (APL), छोटे भंडार में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्लांट के अधिकारी एवं कर्मचारी, उनके परिवारजन तथा आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) एवं प्रोजेक्ट हेड द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। अपने संबोधन में CBO ने राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा क्षेत्र की भूमिका, सुरक्षित कार्य संस्कृति, विश्वसनीय विद्युत उत्पादन तथा स्थानीय समुदाय के विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। प्रोजेक्ट हेड ने 2x800 मेगावाट परियोजना की प्रगति की जानकारी साझा करते हुए क्षेत्र में संचालित विभिन्न सीएसआर एवं सामुदायिक विकास पहलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अदाणी पावर स्थानीय समुदायों के विकास और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके बाद उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सुरक्षा विभाग के 26 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही प्लांट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 19 कर्मचारियों को स्पॉट रिकग्निशन अवॉर्ड प्रदान किए गए। सां...

नशा मुक्ति के संकल्पों से गूंजे तिल्दा क्षेत्र के स्कूल

Image
तिल्दा-नेवरा। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा देशभर में चलाए जा रहे 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत तिल्दा क्षेत्र में भी नशामुक्ति एवं जनजागरूकता अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। 6 अगस्त से प्रारंभ हुए इस अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा सेवाकेंद्र की टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय एवं गैर-शासकीय विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प एवं प्रतिज्ञा भी कराई जा रही है। इसी क्रम में स्वामी आत्मानंद प्रियदर्शिनी स्कूल, शासकीय हाई स्कूल सासाहोली तथा आत्मानंद स्कूल कुरमी बोर्डिंग में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने नशामुक्ति की प्रतिज्ञा लेकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं आदर्श जीवन जीने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्यों एवं शिक्षकों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। विद्यालयों में विद्यार्थियों के साथ सार्थक संवाद करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने की अपील की जा रही है। ब्रह्माकुमारीज़ से जुड...

अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया विजन केयर प्रोजेक्ट, 2,800 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी निःशुल्क नेत्र जांच सुविधा

Image
  2,800 वरिष्ठ नागरिकों की होगी आंखों की जांच जरूरतमंद लाभार्थियों को दिए जाएंगे निःशुल्क चश्मे खरोरा। अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों की नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से "विजन केयर प्रोजेक्ट" का शुभारंभ शुक्रवार को ग्राम चिचोली से किया गया। इस परियोजना के तहत अदाणी पावर लिमिटेड, रायखेड़ा के समीपवर्ती गांवों के वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क नेत्र जांच की जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें निःशुल्क चश्मे भी उपलब्ध कराए जाएंगे। शुभारंभ अवसर पर आयोजित नेत्र जांच शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। विशेषज्ञों द्वारा आंखों की जांच कर दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान की गई तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्गों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और दृष्टि संबंधी समस्याओं के कारण होने वाली दैनिक कठिनाइयों को कम करना है। परियोजना के अंतर्गत प्लांट के आसपास स्थित विभिन्न गांवों में चरणबद्ध तरीके से नेत्र जां...

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ

Image
राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभारंभ के पश्चात 6 अगस्त 2026 को तिल्दा क्षेत्र में अभियान का शुभारंभ माननीय मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे तिल्दा-नेवरा। भारत सरकार के न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के तत्वावधान में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा देशव्यापी "10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान" का आयोजन 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर अभियान के शुभारंभ के पश्चात तिल्दा क्षेत्र में इस महाअभियान का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मंत्री श्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में 6 अगस्त  संध्या 5 बजे को किया जाएगा। ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा सेवाकेंद्र द्वारा आयोजित इस 15 दिवसीय अभियान के अंतर्गत तिल्दा क्षेत्र के विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय कार्यालयों, औद्योगिक संस्थानों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में नशा मुक्ति विषय पर व्याख्यान, जागरूकता कार्यशालाएं, राजयोग मेडिटेशन अनुभव सत्र तथा विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से बच्चों, युवाओं एवं आम नागरिकों को तंब...

धरसींवा ब्लॉक के स्कूलों में शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही उजागर, सरस्वती साइकिल योजना में अनियमितता के आरोप

Image
रायपुर। धरसींवा विकासखंड के ग्राम परसतराई स्थित दाऊ पोषण लाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही एवं संवेदनशील मामला सामने आया है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता अत्यंत निम्न स्तर की है। स्कूल परिसर में विद्यार्थियों की प्रार्थना के लिए बनाए गए प्रार्थना शेड को शिक्षा विभाग एवं संबंधित ठेकेदार की कथित मिलीभगत से साइकिलों के कल-पुर्जों का कबाड़घर बना दिया गया है। वहीं बाहरी ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा उसी स्थान पर साइकिलों की असेंबलिंग एवं रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों से जानकारी लेने पर बताया गया कि कई साइकिलों में आवश्यक पुर्जे उपलब्ध नहीं हैं, फिर भी उन्हें बिना पूर्ण रूप से तैयार किए ही विद्यार्थियों को वितरित कर दिया जाता है। यह शासन की योजना की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वर्तमान भीषण वर्षा के मौसम में प्रार्थना शेड कबाड़ से भरा होने के कारण विद्यालय के मासूम छात्र-छात्राएं खुले में भीगते हुए प्रार्थना करने को मजबूर हैं। यह स...

भाजपा की लक्ष्मी वर्मा निर्विरोध बनीं राज्यसभा सांसद, तिल्दा नेवरा से बधाई देने पहुंची रानी सौरभ जैन

Image
     तिल्दा नेवरा -  राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं। रिटर्निंग ऑफिसर मनीष शर्मा ने बीजेपी से लक्ष्मी वर्मा को प्रमाणपत्र दिया। बता दें कि लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ में महिला आयोग की सदस्य हैं। इसके अलावा वह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। छत्तीसगढ़ में महिला वर्ग में उनकी पकड़ बेहद मजबूत है और वे राजनीति में भी सक्रिय नेत्री है। लक्ष्मी वर्मा रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और बीजेपी प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं।  बधाई देने के लिए तिल्दा नेवरा की दीपक शर्मा जिला संयोजक,विकास कोटवानी जिला मंत्री भाजपा, स्वाति वर्मा जिला पंचायत सभापति,पार्षद एवं अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल रानी सौरभ जैन , भाजपा मंडल महामंत्री सुरेश वर्मा, प्रिय सिरमौर, भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल महामंत्री बेबी गोस्वामी, अंजू पाठक एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे