Posts

Showing posts from June 25, 2022

माठ पेयजल का एकमात्र साधन हैंडपंप के गंदा पानी पीने से 40 लोग डायरिया से शिकार

Image
  खरोरा। समीपस्थ ग्राम पंचायत माठ के वार्ड नंबर 11-12 में पेयजल का एकमात्र साधन हैंडपंप के गंदा पानी पीने से 40 लोग डायरिया से शिकार हो गए वहीं मरीजो को खरोरा के निजी अस्पताल एवं रायपुर मेकहारा में भर्ती किया गया है सभी को उल्टी दस्त चक्कर आना जैसे लक्षण है वहीं लोगो पर एक साथ दो समस्या आन पड़ी है हंड पंप का पानी पी ने से लोगो की तबीयत खराब हो रही है वहीं दूसरी ओर इन दो वार्डो के लिए वह हैंड पंप ही एक मात्र पेयजल का एकमात्र साधन है जिन्हे वार्ड वाशी ने बंद कर दिया है कई किलोमीटर दूर पैदल जाकर पानी ला रहे हैं। वहीं ग्राम पंचायत माठ के सरपंच सुरेन्द्र गेंडरे ने कहा कि हैंड पंप को अभी बंद करा दिया गया है और पेयजल के लिए दूसरी व्यवस्था कि जा रही है वहीं ग्रामीणों ने हेल्थ चेकअप मेडिकल कैंप जल्द से जल्द लगवाने की मांग की है