नवोदय विद्यालय में आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव 4 बच्चों का हुआ चयन
तिल्दा नेवरा । डॉ खूबचंद बघेल शिक्षण समिति द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त किए हैं। ज्ञात हो कि विगत 5 वर्षों में इस संस्थान से कुल 17 बच्चों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय माना के लिए हुआ है। इस वर्ष आयोजित हुए नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव से 4 बच्चों का चयन हुआ है, जिसमें आयुष वर्मा पिता एजास वर्मा ,साक्षी वर्मा पिता सुशील वर्मा, अर्पित हरवंश पिता उत्तम हरवंश एवं शीतल सेन पिता भागीरथी सेन शामिल है। विद्यार्थियों की सफलता पर अदानी फाउंडेशन कोचिंग सेंटर का प्रयास भी सराहनीय रहा है ,अदानी फाउंडेशन द्वारा कोचिंग सेंटर में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा एवं पाठ्यक्रम सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। बच्चों की सफलता पर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चोवाराम वर्मा, राजप्रधान तिल्दा राज ठाकुर राम वर्मा, स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव के अध्यक्ष संतराम वर्मा, जितेंद्र वर्मा, तजेंद्र प्रसाद शर्मा, तुल...