विधायक ने सुनी ग्रामीणजनों की समस्या किया तुरन्त समाधान
गोठ बात बर विधायक तुंहर द्वार रायपुर। धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा के द्वारा गोठ बात बर विधायक तुंहर द्वार के अंतर्गत आज सोमवार 20 जून को ग्राम पंचायत गुमा, बाना, कारा, गोमची,तेदुआ, कन्हेरा, पठारीडीह, कुम्हारी के ग्रामीणों के समस्याओ के निदान के लिए विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने जन चौपाल लगाया जहा ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया । *समस्या जिनका तुरंत समाधान किया*...... बिजली वोल्टेज और पोल और किसानों के मोटर का अत्यधिक बिल सहित अन्य समस्या शिकायत पर तुरन्त विभाग के अधिकारी से बात करके जल्द जांच कर निदान के लिए निर्देश दिए। ग्राम पंचायत में अत्यधिक पानी की समस्या को देखते हुए विभाग के अधिकारी बात जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत में बढ़ते अपराधी तत्वों पर लगाम लगाने के लिए तुरन्त पुलिस अधिकारी को जल्द से जल्द निर्देश दिया *द्वितीय चरण में जिनका तुरंत समाधान किया*....... ग्राम पंचायत कन्हेरा में पेयजल समस्या को त्वरित निदान करते हुए पाइप लाइन की जांच कर जल्द से जल्द पानी की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत पठारीडीह में ...