पंकज सुखवानी बने चार्टर्ड अकाउंटेंट,परिवार समाज व नगर को किया गौरवान्वित
तिल्दा नेवरा। सुखवानी परिवार के पंकज ने CA की फाइनल परीक्षा पास कर अपना चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना पूर्ण किया पंकज का CA बनना भी प्रेरक कहानी से कम नही है CA की फ़ाइनल परीक्षा की तैयारी पूरी न होने व पारिवारिक जिम्मेदारियों को देखते हुए पढ़ाई छोड़ चुके पंकज के सफल व्यवसाई व आदर्श पति के रूप में देख कर जहाँ सारे मित्र खुश होते थे पर उनके पिता राजकुमार सुखवानी व पत्नी निधि उसके पीछे छुपी CA बन सकने की कसक को भी देखते रहते 3 साल के ड्राप के बाद कोरोना ने दुनिया को जब थोड़ा थम के सोचने का मौका दिया तो निधि ने अपने ससुर राजकुमार सुखवानी से कहा हम हिम्मत करे तो पंकज CA की परीक्षा पास कर सकता है दोनों ने जब पंकज से कहा एक कोशिश और कर ले क्योंकि सुना है कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती 3 साल ड्रॉप के बाद पत्नी निधि सुखवानी ने पुनः प्रयास कर अपना रुका सपना पूरा करने की जिद्द पकड़ी फिर क्या था नई ऊर्जा के साथ डिग्री पाने के जनून में फिर से प्रयास किया और सफलता को प्राप्त किया* आज पंकज का सपना उनके पिता के आशीर्वाद व पत्नी के साथ के कारण पूरा हुआ इस अवसर...