Posts

Showing posts from May 25, 2021

जनपद पंचायत तिल्दा के ग्राम पंचायत मूरा में मॉस्क सेनेटाइजर के लिये लगातार अनोखी पहल- लकेश्वर कोशले

Image
ग्रामीणों को मास्क वितरण करते- कोसले   खरोरा।  कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ग्राम पंचायत मूरा में मनरेगा कार्यरत मजदूर को  मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया. जिसमे मजदूर सोशल डिसटिंग के पालन करते हुए कार्य कर रहे जिसमे सामाजिक दूरी बना कर काम कर रहे हैं   जिसमे लकेश्वर कोशले  ने सभी मजदूर को   मास्क और सैनिटाइजर वितरण किये। उसके साथ ही सभी मजदूर से मनरेगा कार्य की चर्चा की तो सभी ने बताया कि लाकडाउन के चलते सरपंच ने* बेरोजगारी दूर करने के लगातार मनरेगा कार्य को सुचारु रूप से  चालू करवाया गया है । इसके साथ ही आगे भी इसके साथ हर सभवं में गरीब परिवार की मदद की जाएगी एवं सभी ग्रामीण मजदूर उपस्थित थे।

राजधानी हुआ ‘अनलॉक’, शराब प्रेमियों के खुश खबरी शराब समेत सभी प्रकार की खुलेंगी दुकानें, इन पर पांबदी रहेगा जारी

Image
  रायपुर।  छत्तीसगढ़ अब धीरे-धीरे अनलॉक की ओर बढ़ रहा है. बेमेतरा, राजनांदगांव के बाद राजधानी में भी लॉकडाउन के आदेश को निरस्त कर दिया गया है. रायपुर अनलॉक होते ही सभी प्रकार की दुकानों को खोलेने की अनुमति मिल गई है. लेकिन कुछ गतिविधियां को अभी भी बंद रहेंगी. कलेक्टर एस भारती दासन ने नया आदेश जारी किया है. यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा. आगामी आदेश तक यह लागू रहेगा.  इन पर जारी रहेगा प्रतिबंध अनलॉक के दौरान सभी मैरिज हॉल, स्विमिंग पूल, सिनेमा हॉल और थियेटर बंद रहेंगे. स्कूल और कॉलेज  विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे. छात्रावास में केवल परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को आवास की अनुमति होगी. शासन से अनुमति प्राप्त समस्त परीक्षाओं को छोड़कर कोचिंग क्लासेंस और अन्य समस्त शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी. सभी प्रकार की सभा, जुलूस, धरना, प्रदर्शन, सामाजिक, राजनैतिक और धार्मिक आयोजन इत्यादि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी. रिसॉर्ट और सभी धार्मिक स्थल, सांस्कृतिक, पर्यटन स्थल मुक्तांगन, जंगल सफारी इत्यादि और अन्य सार्वजनिक स्थल समूह आयोजन आम जनता क...

झीरम घाटी में शाहिद वरिष्ठ नेताओं के सहादत दिवस में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

Image
वरिष्ठ नेता को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा खरोरा। आज दिनांक 25/5/21 मंगलवार को रेस्ट हाऊस खरोरा में झीरम घाटी में शहीद प्रदेश कांग्रेस बलिदानी नेताओं की पुण्यतिथि को प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी शहादत दिवस के रूप में ब्लाक कांग्रेस कमेटी खरोरा के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन के विशेष उपस्थिति मनाया गया । शहीद स्व श्री नंदकुमार पटेल जी, स्व श्री महेन्द कर्मा जी, स्व श्री उदय कुदलिखर जी, स्व श्री विद्याचरण शुक्ल जी, स्व श्री योगेंद्र शर्मा जी, स्व श्री दिनेश पटेल जी , स्व.उदय मुदलियार सहित सभी कांग्रेसी नेता जिनकी झीरम घाटी नक्सली हमलें में शहीद हुये है, जिसकी याद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा द्वारा सहादत दिवस व श्रद्धांजलि दिया गया जिसमें खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, वरिष्ट कांग्रेसी मंडल दासगिलहरे, बलराम नशीने,  बबलू भाटिया - प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस छ. ग, पार्षद भरत कुंभकार, पार्षद सुरेंद्र गिलहरे, संत नवरंगे , जनपद सदस्य मुकेश भारद्वाज, धनेश वर्...

धरसींवा विधायक कार्यालय सांकरा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर झीरम घाटी में शहीद योगेंद्र शर्मा सहित शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

Image
विधायक के द्वारा कोविड किट वितरण करते रायपुर। झीरम घाटी की घटना को देश नहीं भुला सकता आप को बतादें नक्सलियों द्वारा कायराना हमलें में  देश ने अपने वीर सपूतों को खोया है।जिसे लेेकर  छत्तीसगढ़ में जगह जगह सहित पूरे देश  में झीरम घाटी में शहीद हुए वीर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है इसी कड़ी में आज  धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के सांकरा स्थित कार्यालय पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर शहीद योगेंद्र शर्मा सहित झीरम घाटी में शहीद हुए वीर पुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया,इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने भी अपने पति शहीद योगेंद्र शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ साथ सिलतरा के साई कृपा हॉस्पिटल सहित धरसींवा सरकारी हॉस्पिटल में जाकर फल,मिक्सर,बिस्किट सहित कोविड-19 किट,(मास्क,फेस सील्ड,सेनेटाइजर, हैंडगलब्स का वितरण किया गया।

नेवरा पुलिस ने लोगो को माक्स वितरण अभियान चलाया

Image
नेवरा थाना पुलिस ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के पास राहगीरों को मास्क बांट कर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया नेवरा पुलिस के जवान मास्क का वितरण करते हुए तिल्दा नेवरा। कोरोना संक्रमण से नियंत्रण व रोकथाम के लिए नेवरा पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी के तहत नेवरा पुलिस ने आम लोगों को मास्क के प्रति जागरूक करने के लिए आज से 3 दिनों तक मास्क जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। नेवरा थाना प्रभारी शरद चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर राहगीरों को मास्क वितरण कर मास्क के प्रति जागरूक किया। नेवरा थाना प्रभारी शरद चंद्रा इस दौरान मास्क वितरण करते हुए आमजनों को समझाइश भी देते रहे कि बेवजह न घूमे, सामाजिक दूरी का पालन करें, भीड़ भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें हो सके तो घर में ही रहे। साथ सेनेटाइजर का प्रयोग करे साथ ही हमेशा मास्क लगाकर रखने की बातें कही। उन्होंने इस दौरान रुमाल व गमछा बांधकर घूमने वाले लोगों को भी समझाया कि सबसे पहले मास्क ही लगावे। थाना प्रभारी ने बताया कि आज से 3 दिनो तक मास्क वितरण कर लोगों को मास्क के प्रति जागरूक किया जा रहा है इसके बाद बिना मास्...