धरसींवा विधायक कार्यालय सांकरा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर झीरम घाटी में शहीद योगेंद्र शर्मा सहित शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया
![]() |
| विधायक के द्वारा कोविड किट वितरण करते |
रायपुर। झीरम घाटी की घटना को देश नहीं भुला सकता आप को बतादें नक्सलियों द्वारा कायराना हमलें में देश ने अपने वीर सपूतों को खोया है।जिसे लेेकर छत्तीसगढ़ में जगह जगह सहित पूरे देश में झीरम घाटी में शहीद हुए वीर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है इसी कड़ी में आज धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के सांकरा स्थित कार्यालय पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर शहीद योगेंद्र शर्मा सहित झीरम घाटी में शहीद हुए वीर पुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया,इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने भी अपने पति शहीद योगेंद्र शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ साथ सिलतरा के साई कृपा हॉस्पिटल सहित धरसींवा सरकारी हॉस्पिटल में जाकर फल,मिक्सर,बिस्किट सहित कोविड-19 किट,(मास्क,फेस सील्ड,सेनेटाइजर, हैंडगलब्स का वितरण किया गया।
