सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन
तिल्दा | बी.एन.बी. शास.उच्च माध्यमिक विद्यालय तिल्दा नेवरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत की कल्पना को प्रदर्शित करते हुए ,विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है।इसी संदर्भ में आज तिल्दा विकास खण्ड में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शालाओ के छात्र छात्राओं द्वारा चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्षद रानी सौरभ जैन, बी जे पी शहर उपाध्यक्ष सौरभ जैन, एसएमडीसी अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा जी, बीईओ श्री एल. डी. सिन्हा सर, एबीओ श्री ज़ाहिरे जी, बीआरसीसी श्री देवेंद्र ठाकुर जी, उपस्थित रहे .उक्त कार्यक्रम मे 39 विद्यार्थी भाषण मे प्राथमिक स्तर पर और 54 विद्यार्थी उच्च प्राथमिक स्तर पर भाषण मे सहभागिता किये।चित्रकला प्रतियोगिता मे 41 विद्यार्थी प्राथमिक स्तर पर और 60 विद्यार्थी उच्च प्राथमिक स्तर पर सहभागिता किये।संस्था के प्राचार्य डॉ आर के चंदानी जी ने छात्रों द्वारा प्रदर्शित सेवा संकल्प और सपनों के भारत के विचार को सराहा तथा विकसित भारत के संकल्प को चरितार्थ करने पर अपने विचार रखे। वार्ड पार्षद रानी सौरभ जैन ने बच...