Posts

Showing posts from September 10, 2024

“एक पेड़ मां के नाम” थीम पर अदाणी फाउंडेशन का सामुदायिक वनीकरण अभियान

Image
•           प्रथम चरण में रोपे गए 2500 पौधे •           ग्राम मोहरेंगा के गौठान में रोपेंगे कुल पांच हजार पौधे रायपुर। अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर के आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण सुरक्षा और हरित पर्यावरण के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन द्वारा सामुदायिक वनीकरण अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत प्रदेश में चल रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर विशाल पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें ग्राम मोहरेंगा के गौठान में पांच हजार पौधे लगाने के लक्ष्य के प्रथम चरण में पचीस सौ पौधे रोपे गए। अदाणी फाउंडेशन के इस अभियान में ग्राम पंचायत मोहरेंगा के सरपंच सरजू राम साहू, उपसरपंच लक्ष्मण त्रिपाठी, लेखु सेन, पूर्व सरपंच चिचोली राजकुमार ठाकुर और पंचगण सहित अदाणी पॉवर लिमिटेड के स्टेशन हेड श्रीकांत वैद्य शामिल हुए। इसके अलावा प्रदीप मोहापात्रा, अविनाश अपलवाल, भास्कर प्रसाद, राजेश उपाध्याय, नवीन कुमार, भूपेन्द्र सिंह बैस इत्यादि सहित संयंत्र के अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने पौधा रोपने में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने लगाए हुए पौधों की...

सेवानिवृत्त होने पर अधिकारियों को दी गई विदाई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने की सेवा की सराहना

Image
तिल्दा नेवरा। पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद  सेवानिवृत्त हुए 01 निरीक्षक (एम), 01 उपनिरीक्षक एवं 03 प्रधान आरक्षकों को विदाई दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर तथा रक्षित निरीक्षक  वैभव मिश्रा ने सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दिये।  सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में निरीक्षक(एम) सुश्री सविता बनवासी, उपनिरीक्षक अनुपसाय, प्र.आर. महेश कुमार वर्मा, प्र.आर.  अमृतलाल प्रधान एवं म.प्र.आर. श्रीमती सुल्ताना जुबेदा शामिल हैं। प्रधान आरक्षक महेश कुमार वर्मा वर्ष 1988 में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर जिला-रायपुर में भर्ती होकर थाना-बलौदा बाजार, सुहेला, तिल्दा नेवरा, सिविल लाईन, खम्हारडीह, खरोरा, आरंग एवं पुनः तिल्दा नेवरा में सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुए इस दौरान पुरे सेवा काल मे एक पदोन्नती प्राप्त कर 36 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।