सेवानिवृत्त होने पर अधिकारियों को दी गई विदाई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने की सेवा की सराहना



तिल्दा नेवरा। पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद  सेवानिवृत्त हुए 01 निरीक्षक (एम), 01 उपनिरीक्षक एवं 03 प्रधान आरक्षकों को विदाई दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर तथा रक्षित निरीक्षक  वैभव मिश्रा ने सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दिये।


 सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में निरीक्षक(एम) सुश्री सविता बनवासी, उपनिरीक्षक अनुपसाय, प्र.आर. महेश कुमार वर्मा, प्र.आर.  अमृतलाल प्रधान एवं म.प्र.आर. श्रीमती सुल्ताना जुबेदा शामिल हैं।

प्रधान आरक्षक महेश कुमार वर्मा वर्ष 1988 में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर जिला-रायपुर में भर्ती होकर थाना-बलौदा बाजार, सुहेला, तिल्दा नेवरा, सिविल लाईन, खम्हारडीह, खरोरा, आरंग एवं पुनः तिल्दा नेवरा में सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुए इस दौरान पुरे सेवा काल मे एक पदोन्नती प्राप्त कर 36 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम