Posts

Showing posts from August 9, 2021

स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण संतुलन जरूरी है अतः अधिक से अधिक करे वृक्षारोपण-युवा समाजसेवी संदीप वर्मा

Image
तिल्दा नेवरा के समीपवर्ती ग्रामपंचायत-सरोरा में हरेली के पावन अवसर पर प्रातः काल आश्रित ग्राम बुंदेली के श्मशान घाट में, क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मंदिर जटेश्वर महादेव के परिसर में वृक्षारोपण उपसरपंच राकेश तिवारी महाराज विजय शर्मा, पंच तिलक निषाद के नेतृत्व में विशेष अतिथि युवा समाजसेवी संदीप वर्मा के गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात सरोरा गांव के गोठान में सरपंच बिहारीलाल वर्मा के नेतृत्व में गौ माता का पूजन कर लोदी खिलाया गया। इस अवसर पर युवा समाजसेवी संदीप वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बहुत ही जरूरी है हम सभी लोग अपने जरूरतों को लेकर पेड़ पौधों काटते चले गए भौतिक ओर आर्थिक विकास तो हुवा परन्तु पर्यावरण असन्तुलित हो  गया उसी का दुष्परिणाम है कि आज हम कोरोना जइसे लाईलाज बीमारी से त्रस्त है, स्वस्थ जीवन जीने जीने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण सन्तुलन के लिए प्रयास होने चाहिए, उन्होंने राज्य सरकार की गोठान योजना को क्रांतिकारी योजनाओं में से एक बताकर मुख्यमंत्री जी का आभार माना गौ माता के संरक्षण के लिए गोठान गो लोक धाम है। सरपंच बिहारीलाल वर्मा व उपसरप...

करियादामा मंदिर प्रांगण में जबर हरेली त्योहार का आयोजन किया

Image
खरोरा : छत्तीसगढ़ की पहली त्यौहार हरेली के पर्व को नगर पंचायत खरोरा के करियादामा चौक पर इस्तिथि जय माँ करियादामा मंदिर के प्रांगण में  छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के देखरेख में जय माँ करियादामा मंदिर महिला समूह एवं नागरिकगण के दौरा जबर हरेली तिहार मनाया गया | हरेली के पर्व में हमारे पारम्परिक खेल गेड़ीदौड़, कुर्सीदौड़, मटकाफोड़, नारियलफेक, जलेबी दौड़ का प्रतियोगिता में बच्चों, महिलाओ, युवतियों, युवा, में विशेष उत्साह देखा गया. सभी नागरिकों के दौरा छत्तीसगढ़ महतारी का भव्य आरती किया गया. संचालन लेखक गजेंद्र रथ वर्मा और लोक गायक चंद्रभूषण वर्मा ने किया. आयोजन को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष राहुल वर्मा महामंत्री  डॉ रामशरण साहू, सचिव अशोक वर्मा, मिडिया प्रभारी भानुप्रताप भट्ट, सहप्रभारी प्रमोद कुम्भकार, के सांथ सेनानी भोरमनी महंत, मनोज यादव, प्रीतम बघेल, राहुल सूर्यवंशी, ने विशेष सहयोग रहा. पुरुस्कार समारोह में पार्षद कान्ति सेन, गोदावरी साहू, तीजबाई निषाद एवं महिला समूह की अन्य सदस्यों की उपस्तिथि में दिया गया.