Posts

Showing posts from July 26, 2023

विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने स्कूली छात्राओं को सायकल वितरण किया

Image
रायपुर । धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा के द्वारा आज डा. खूबचंद बघेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलयारी में स्कूली छात्राओं को सायकल वितरण किया । इस अवसर में विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कहा राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा के द्वारा विभिन्न योजनाएं चल रही जिसमे एक सबसे महत्वपूर्ण कि सरस्वती सायकल योजना इसके तहत बालिका की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सायकल वितरण किया जा रहा है, इससे  छात्राओं को स्कूल आने जाने में आसानी होगी निश्चित ही बालिकाओं की शिक्षा में बढ़ोतरी होगी और आने वाले समय में जो बालिकाएं विद्यालय दूर होने के कारण शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रही थी उन्हें साइकिल मिलने से उनकी शिक्षा का लाभ होगा और प्रदेश और देश की प्रगति में सहायक होगी। इस अवसर में प्रमुख रूप से शाला विकास समिती के अध्यक्ष बालमुकुंद शर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच भानमती मनीष मांडले,ईश्वर बघेल,राजू वर्मा,शेष नारायण बघेल,कन्हैया यादव, कुमुदिनी चंद्रवंशी, विनोद चंद्रवंशी,शेखर यादव, रतन सोलंकी, संतोष शर्मा,मुरली मरकाम,प्रकाश ठाकुर, योगेश अग्रवाल, ओम निचलानी, नारायणी नायक, रोशन पुरी गोस्वामी,मनोज शर्मा,प्र...

गेड़ी चढ़कर विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

Image
रायपुर  । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा ग्राम पंचायत सिलयारी और खौना में आज छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में गेड़ी चढ़कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया इस अवसर पर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा जी ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा हम सब बचपन में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेल गेड़ी चढ़ा  करते थे और आज के बच्चे पारंपरिक खेलों से दूर होते जा रहे थे जिसको हमारे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी के द्वारा पारंपरिक खेलों को शुरू किया और आज गांव स्तर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का शुभारंभ करके आज युवाओं महिलाओं और बुजुर्गों को एक अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का एक मंच प्रदान किया जिससे सभी प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। और अपना नाम गांव स्तर से प्रदेश स्तर तक स्वर्णिम अक्षरों में लिखा रहे हैं।  इस कार्यक्रम में मुख्य रूप क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे।

मोबाइल के जमाना संगवारी । लाइका सियान ला होगे बीमारी

Image
!! छत्तीसगढ़ी मा मोबाइल ऊपर कविता !! “जय हो तोर नेट” मोबाईल के जमाना हे,  चलत हे भारी नेट!  एकर चक्कर मा भात घलो,  नइ खवावय भर पेट!  आठोकाल बारो महीना,  आषाण सावन जेठ!  उठत बईठत रेंगत दउड़त,  घंसत घंसत कोलगेट!  नई छोड़न मोबाइल ला,  भले डिपटी मा हो जय लेट!  सब झन लगे हे मोबाईल मा,  गरीब होवय चाहे सेठ!  डोकरा बबा घलो हाथ उठाके,  खोजथे मोबाईल मा नेट!  कभू चढंहत हे अटरिया ता,  कभू चढ़हत हे गेट!  एकर चक्कर मा ले बर पडगे,  मँहगा वाला हेंडसेट!  जय हो तोर नेट!  जय हो तोर नेट!  ।। कविता लेखन ।। सुमीत साहू ग्राम घिवरा, पोस्ट कोसरंगी जिला रायपुर छत्तीसगढ़