Posts

Showing posts from November 20, 2021

तिल्दा के चखना दुकानों पर अवैध बिजली कनेक्शन, जिलाधीश से शिकायत के बाद कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति

Image
  तिल्दा-नेवरा। के सरोरा मार्ग पर स्थित अवैध चखना दुकानों में अवैध बिजली कनेक्शन का मामला सामने आया है। इसकी लिखित शिकायत कलेक्टर रायपुर को की गई थी जिसके बाद कुछ चखना दुकानों के बिजली कनेक्शन कांटे गए है, लेकिन मामला पूरी तरह से संदेह के दायरे में है। सालों से अवैध चखना दुकानें यहाँ संचालित हो रही है जिनमें अवैध बिजली कनेक्शन दिया गया है जहाँ कुछ लोग लाखों रुपए किराया वसूल रहे है। इस संबंध में आज हमने विद्युत विभाग के एई जितेंद्र कुमार से बात की जहाँ उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि तहसीलदार तिल्दा से हमे बिजली विभाग को नोटिश जारी किया गया था। तहसीलदार द्वारा लोकेशन बताई गई थी उसी के आधार पर कुछ चखना दुकानों की विद्युत लाइन विभाग द्वारा कांटी गई है। उन्होंने कहा कि कई टेम्पररी कनेक्शन लिए हुए है।जिनकी लाइन कांट दी गई है इधर बताया जाता है कि अधिकांश चखना दुकानों में अवैध बिजली कनेक्शन लेकर चलाया जा रहा है। इधर तहसीलदार सरिता मडरिया से बात करने पर उन्होंने कहा कि कलेक्टर के आदेश पर बिजली विभाग को नोटिश जारी किया गया है।

संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शन

Image
तिल्दा नेवरा। संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शन कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन 20 नवंबर शनिवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रायखेड़ा प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें संकुल के प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय एवं हायर सेकंडरी विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा कबाड़ से जुगाड़ मॉडल प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय स्तर प्रथम स्थान मान धीवर, द्वितीय अंशु वर्मा तृतीय घनिष्ठ वर्मा। मिडिल विभाग प्रथम दुर्गा मानिकपुरी द्वितीय कविता राव तृतीय तुलसी धीवर। हाई स्कूल एवम् हायर सेकंडरी विद्यालय से उमेश्वरी, द्वितीय आयुष नायक एवं तृतीय स्थान प्रज्ञा वर्मा रहे। इस अवसर पर प्राथमिक विभाग से 36 माध्यमिक विभाग से 40 एवं हायर सेकेंडरी से 16 मॉडल प्रतियोगिता में शामिल किया गया था। कार्यक्रम  संकुल समन्वयक श्री तुलसी राम साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर राम वर्मा राज प्रधान ने कहा कि जो बच्चे आज के प्रतियोगिता में सफल नहीं हो पाए हैं उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है । असफलता ही सफलता की कुंजी है असफलता से हमें घबराना नह...