संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शन



तिल्दा नेवरा। संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शन कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन 20 नवंबर शनिवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रायखेड़ा प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें संकुल के प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय एवं हायर सेकंडरी विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा कबाड़ से जुगाड़ मॉडल प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय स्तर प्रथम स्थान मान धीवर, द्वितीय अंशु वर्मा तृतीय घनिष्ठ वर्मा। मिडिल विभाग प्रथम दुर्गा मानिकपुरी द्वितीय कविता राव तृतीय तुलसी धीवर। हाई स्कूल एवम् हायर सेकंडरी विद्यालय से उमेश्वरी, द्वितीय आयुष नायक एवं तृतीय स्थान प्रज्ञा वर्मा रहे। इस अवसर पर प्राथमिक विभाग से 36 माध्यमिक विभाग से 40 एवं हायर सेकेंडरी से 16 मॉडल प्रतियोगिता में शामिल किया गया था। कार्यक्रम  संकुल समन्वयक श्री तुलसी राम साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर राम वर्मा राज प्रधान ने कहा कि जो बच्चे आज के प्रतियोगिता में सफल नहीं हो पाए हैं उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है । असफलता ही सफलता की कुंजी है असफलता से हमें घबराना नहीं चाहिए एक दिन निश्चित ही सफलता मिलेगी। कार्यक्रम को प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गैतरा श्री तुलाराम वर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर श्री गजेन्द्र कुमार वर्मा प्रभारी प्राचार्य, जितेंद्र वर्मा व्याख्याता ,ज्योति कश्यप, निक्की अग्रवाल ,रंजना ध्रूव, अन्नू वर्मा ,नीलम वर्मा ,विष्णु प्रसाद वर्मा ,चंद्रकला वर्मा, अरविंद पैकरा, मनोज गिलहरे, सी लीलाराव ,ममता शर्मा ,सुषमा वर्मा, टी पी नायक ,मोहन लाल नायक ,ओम प्रकाश वर्मा तामेश्वर प्रसाद ,मारुति नंदन वर्मा सहित काफी संख्या में शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम