Posts

Showing posts from November 15, 2021

आदेश देने के बाद भी ग्राम पंचायत सचिव शेखर वर्मा ने अभी तक बलराम बंजारे को चार्ज देने से इंकार।

Image
तिल्दा नेवरा। जनपद पंचायत तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मूरा में आठ साल से पदस्थ सचिव चन्द्रशेखर वर्मा का स्थानांतरण13 अक्टूबर को जिला पंचायत सीईओ के आदेश से ग्राम पंचायत गनियारी में हो गया है।एक माह से विकास कार्य रूक गया हैं,मासिक बैठक नहीं हो पा रही है और निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इससे ग्राम पंचायत मूरा के लोगों में आक्रोश है।बात कही गई है। इस संबंध में ग्राम पंचायत मूरा  के ग्रामीण लकेश्वर कोशले का कहना है कि स्थानांतरण के बाद भी सचिव द्वारा प्रभार नहीं दिए जाने से काम काज में परेशानी हो रही है।   8 नवंबर को जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने  पंचायत सचिव को 3 तीन दिवस के भीतर प्रभार देने का आदेश जारी कर दिया है। उसके बाद भी प्रभार नही दिया है।