Posts

Showing posts from October 10, 2022

धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा के द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में मेडल देकर कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया

Image
  युवाओं का खेलों के माध्यम से उच्च स्तरीय विकास होगा : अनिता योगेन्द्र शर्मा  रायपुर। धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा द्वारा आज ग्राम पंचायत निमोरा, बरौडा, बंगोली, बुडेनी, छड़ियां में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल होकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से आज विलुप्त हो रही संस्कृति को पुनः स्थापित करने के उद्देश से आज पारंपरिक खेलों की शुरुआत की गई और आज के समय जिस प्रकार युवा मोबाइल और अन्य माध्यमों में अपना समय व्यतीत करते हैं जिससे आज निजात मिलेगी और निश्चित ही युवा जो अवसात में ग्रसित हो रहे उन्हें भी इन खेलो के माध्यम से एक नई दिशा मिलेगी और युवा पीढ़ी का उच्च स्तरीय विकास होगा यह सब हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के कारण आज छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और खेलों को पुनः जागृति करते हुए के विभिन्न कार्यों के माध्यम से प्रदेश को एक नई दिशा मिल रही है।  इस अवसर मे विधायक के द्वारा खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया।

राजीव युवा मितान के तत्वधान में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का आयोजन हुआ

Image
खरोरा। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा लोक खेलों का  छत्तीसगढ़िया ओलंपिक स्पर्धा धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मूरा में राजीव गांधी युवा मितान क्लब के द्वारा आयोजित खेल-कूद सांस्कृतिक कार्यक्रम  में अतिथि के रूप में शामिल खुबी डहरिया युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष धरसींवा विधानसभा ने महात्मा गाँधी एवम राजीव गाँधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा अपने उद्बोधन में कहा की छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल को एवं बच्चो का उत्सव के लिए हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा छत्तीसगढ़ के पुराने खेल खो-खो, कब्बडी, गिल्ली डंडा पिठुल, भौरा बाटी आदि खेल कूद सांस्कृतिक कार्यक्रम पुनर्जीवित करने का दृढ़ संकल्प लिया गया है,साथ ही खोखो कब्बडी एवं रस्सा खिचाई खेल मे  भाग लिया इस कार्यक्रम  में मुख्य रूप मे नूतन ध्रुव  सरपंच ग्राम पंचायत मूरा (उपसरपंच),श्रीमती पुष्पा भगवती साहू ) खुबी डहरिया उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस धरसींवा विधानसभा ,) , (अध्यक्ष राजीव गांधी युवा मितान क्लब), लकेश्वर कोसले, (उपाध्यक्ष), संजय संघारे (कोषाध्यक्...