Posts

Showing posts from November 24, 2024

अदाणी फाउंडेशन ने किया निःशुल्क एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ एवं विशाल मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन

Image
  एंबुलेंस सेवा 24*7 आपातकालीन सेवाओं के लिए गाँव रायखेड़ा, गैतरा, चिचोली एवं भाटापारा के ग्रामीणों के लिए हर समय नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी स्वास्थ्य शिविर से आस-पास के 12 गांवों के ग्रामीण हुए लाभान्वित, रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अस्थि, ह्रदय, स्त्री रोग, औषधि विभाग, पाचन तंत्र, फेफड़े और छाती के रोग संबंधित सेवाएं दीं   रायपुर - सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए अदाणी फाउंडेशन, अदाणी पावर लिमिटेड रायपुर, रायखेड़ा द्वारा ग्राम रायखेड़ा में आज निःशुल्क 24x7 एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ और विशाल मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।   स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 23 नवंबर को रायखेड़ा ग्राम पंचायत भवन में किया गया, जहां आस-पास के 12 गांवों—चिचोली, मुरा, गौरखेड़ा, भाटापारा आदि के ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। शिविर में राजधानी रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अस्थि, ह्रदय, स्त्री रोग, औषधि विभाग, पाचन तंत्र, फेफड़े और छाती के रोग से जुड़ी सेवाएं दी गईं। मरीजों की जांच के बाद उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं। शिविर के प्रचार-प्र...