अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तिल्दा द्वारा एक दिवस आत्मरक्षा प्रशिक्षण
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तिल्दा द्वारा एक दिवस आत्मरक्षा प्रशिक्षण कुमारी अंजली गिरी गोस्वामी द्वारा मिशन साहसी व वर्ष 2023 व 24 तिल्दा इकाई नगर कार्यकारणी घोषणा कार्यक्रम आयोजन किया गया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 100 छात्राओं ने आत्म रक्षा प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पलक जायसवाल जी (विस्डम ट्री फाउंडेशन के संस्थापक ) तथा श्री खेत्रो महानंद। जी महासचिव छत्तीसगढ़ कराटे फेडरेशन , आदिल खान कराते एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ वाइस प्रेसिडेंट आरसी मेंबर, तिल्दा नगर पालिका अध्यक्ष लेमिक्ष गुरु डायरिया जी, तिल्दा नगर थाना प्रभारी श्री मुकेश शर्मा जी ABVP प्रांत छात्रा प्रमुख सुश्री नम्रता वर्मा, पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ पलक जायसवाल ने कहा कि मिशन साहसी (कराते) के माध्यम से छात्राओं को अपने सेल्फ डिफेंस के लिए बहुत ही आवश्यक है और इसे सभी छात्राओं को यहां से सीख कर आगे और सभी छात्राओं को यह आत्मरक्षा के लिए समाज के सभी छात्राओं को प्रशिक्षण लेना चाहिए। तथा नगरपालिका अध्यक्ष लेमिक्ष गुरु डायरिया ने कहा कि छात्राओं को ...