Posts

Showing posts from February 27, 2026

अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर तिल्दा नेवरा में विज्ञान मेला हुआ भव्य आयोजन

Image
  ररूहाराम वर्मा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा क्रमांक 1 में संकुल स्तरीय प्रदर्शनी रानी सौरभ जैन के आतिथ्य में छात्रों ने दिखाया हुनर! तिल्दा नेवरा।   अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा स्थित रारूहा राम वर्मा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा क्रमांक 1 संकुल स्तरीय “कबाड़ से जुगाड़” टीएलएम (Teaching Learning Material) एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन रहीं, जबकि वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद श्री मति किरण बाला छाबड़िया ने अध्यक्षता की तो वही भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री सौरभ जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुऐ । कार्यक्रम में शिक्षा जगत एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। बता दे कि आयोजित इस विज्ञान मेला का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिक्षकों द्वारा विभिन्...