Posts

Showing posts from December 10, 2021

तिल्दा पुलिस की विशेष अभियान जारी किसके किसके ऊपर हुआ कार्यवाही देखे पूरी खबर

Image
  तिल्दा नेवरा। थाना प्रभारी मोहसिन खान से प्राप्त जानकारी के अनुशार आज नेवरा पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए 3 सवारी,बिना नंबर,आड़े-तिरछे नंबर,अमानक सायलेंसर बुलेट,बिना दस्तावेज वाले वाहनों पर कुल 25 गाड़ियों पर मोटर विकल  एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जाएगा सभी से थाना प्रभारी मोहसिन खान ने आम जनता से   अपील करते हुए कहा है  कि 2 पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें,बाइको मे आगे -पीछे सही तरीके से नंबर लिखाये,3 सवारी न चले। सभी दुकानदारों/ मिल मालिकों/ प्रतिष्ठानों से अनुरोध है कि वे अपनी मिल/दुकानों के सामने ट्रक न खड़ी होने दे उन्हें आसपास उचित स्थानों पर खड़ी कराए।नियमो का पालन नहीं करने वालो के ऊपर कड़ी क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी।