Posts

Showing posts from January 9, 2022

स्व श्री लक्ष्मण प्रसाद वर्मा जी की स्मृति में आत्मनंद विद्यापीठ को राशि दान

Image
तिल्दा नेवरा- समीपस्थ ग्राम पंचायत ताराशिव  मे डॉक्टर खुबचंद बघेल शिक्षण समिति द्वारा संचालित स्वामी आत्मानन्द विद्यापीठ में अपनी सेवा दे चुके प्रधान पाठक श्री लक्ष्मण प्रसाद वर्मा जी की स्मृति में उनकी अर्धांगिनी श्रीमति सुशीला देवी एवम् सुपुत्र डॉक्टर सुशांत वर्मा ताराशिव द्वारा स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ को 51,000 (इक्यावन हजार) रूपए की राशि श्री संत राम वर्मा( अध्यक्ष स्वामी आत्मानन्द विद्यापीठ ताराशिव)को दान स्वरुप प्रदान किया गया। इस अवसर पर छबिराम वर्मा,खूबी राम वर्मा सुलोचना वर्मा, सुनंदा वर्मा,   सरस्वती वर्मा, वन्दना वर्मा, लीला राम वर्मा, गोपाल वर्मा, कुलेश्वर वर्मा, दीपक वर्मा, मनीष वर्मा सहित परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।