टंडवा शासकीय स्कूल में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गीत कार्यक्रम
तिल्दा नेवरा। वंदे मातरम की 150 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में आज ग्राम टंडवा के शासकीय हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल के बच्चों से भेंट मुलाकात कर वंदे मातरम गीत का गायन कार्यक्रम किया गया, जिसमें मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 21 तिल्दा की पार्षद श्रीमती रानी जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र शर्मा, दुष्यंत वर्मा अध्यक्ष शाला विकास समिति टंडवा, सौरभ जैन उपाध्यक्ष भाजपा तिल्दा शहर मंडल एवं तिल्दा ग्रामीण मंडल के मंडल उपाध्यक्ष डाकेश्वर साहू एवं विद्यालय की प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं व ग्राम टंडवा के गणमान्य जन उपस्थित रहे। रानी सौरभ जैन ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी, उन्होंने बताया की वंदे मातरम् हमारे देश के शहीदों में जोश भरने वाला राष्टगीत है,इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से अपने आस-पास साफ़-सफाई रखने को कहा और अपने आस-पास एक पेड़ अवश्य लगाने को कहा जो वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर हमारे देश के लिए बच्चों के द्वारा एक योगदान होगा और उनके द्वारा बताया गया कि वंदे मातरम गीत कार्यक्रम के तहत उनके द्वारा 15000 बच्च...