Posts

Showing posts from September 2, 2021

गुरुबालक दास जी की जयंती सतनाम धाम खरोरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Image
खरोरा। बाबा गुरु घासीदास जी के द्वितीय पुत्र सतक्रांति के अग्रदूत, राजागुरु, धर्मगुरु, सत्य अहिंसा के संदेशक  बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की जयंती सतनाम धाम राजीव नगर खरोरा में बडी ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।जयंती के अवसर पर दोपहर को महिलाओं के द्वारा मटका फोड़ व कुर्सी दौड़ का भी आयोजन किया गया एवं सायं कालीन समय में  सतनाम धाम गुरुद्वारा में परिक्रमा कर बाबा गुरु घासीदास जी व गुरु बालक दास जी के गुरुचरणों पर दीप प्रज्वलित कर मंगल आरती वंदन कर आशीर्वाद लिया। तथा बेलटुकरी से आए हुए मंगल भजन टोलियों के द्वारा बाबा जी के सतनाम संदेशों को संगीत के माध्यम से रसपान कराया गया । इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ दौवा राम बंजारे ने आयोजन के महत्व तथा समाज को कैसे संगठित किया जाए इस पर समाज के युवाओं, महिलाओं को संगठित हेतु प्रेरित किया गया तथा बाबा जी के संदेशों को उनके सतनाम आंदोलन को एवं सतनाम धर्म के बारे में विस्तार से बताया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नारी शक्ति के रूप में हेमा गिलहरे ने नारी शक्ति को जागृत करने के लिए प्रेरित करते हुए बाबा गुरु बालकदास जी के जीवन चरित्र ...

भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी देवी का बहुत ही ओछा राजनीतिक बयान-- धरसींवा विधायक अनिता शर्मा

Image
  बस्तर। में भाजपा के सम्मेलन में डी पुरंदेश्वरी देवी के द्वारा जो ओछा राजनीतिक बयान दिया गया है उसका धरसीवा विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा ने घोर निंदा करते हुए कहा कि क्या पुरंदेश्वरी देवी बताना चाहेंगी कि भाजपा वालों ने ही रमन सिंह के ऊपर थूका था जिससे कि रमन सिंह व उनका पूरा प्रतिनिधि मंडल बह गया और मुझे ऐसा लगता है कि पुरंदेश्वरी देवी को अपना मानसिक इलाज करवाना चाहिए क्योंकि वह मानसिक रोगी हो गई है छत्तीसगढ़ में जो विकास की गंगा माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी व मंत्रियों के द्वारा बहाई जा रही है उसको वह बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं क्योंकि भाजपा शासनकाल में किसान हो चाहे कोई अन्य वर्ग हो किस तरह प्रताड़ित था वह पुरंदेश्वरी देवी को बहुत अच्छी तरह से ज्ञात होगा अब किसान परेशान नहीं है अन्य वर्ग परेशान नहीं है इसलिए अब ऐसा लग रहा है कि पुरंदेश्वरी देवी यह सब बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं और उसी के कारण वह अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं इसलिए मैं तो कहना चाहूंगी कि भाजपा वाले सबसे पहले अपने प्रदेश प्रभारी का इलाज कराएं।

प्रकृति का वंदन धरती माँ का अभिनंदन है वृक्षारोपण-युवा समाजसेवी संदीप वर्मा

Image
तिल्दा नेवरा। के समीपवर्ती गांव सरफोगा में शिक्षक वेदप्रकाश वर्मा जी के नेतृत्व में युवा समाजसेवी संदीप वर्मा के मुख्यातिथ्य में वृक्षारोपण किया गया। युवा समाजसेवी संदीप वर्मा ने वृक्षारोपण को छत्तीसगढ़ उत्थान समिति का प्रमुख अभियान बताकर कहा ही केवल पूजा करके प्रकृति वंदन करने से काम नही बनेगा बल्कि वास्तविकता में हमे जमीन से जुड़कर वृक्षारोपण कर उस पौधे को पेड़ बनने तक देखभाल पर जोर देना पड़ेगा पूरे तन मन धन समयपूर्वक वृक्षारोपण को प्रकृति का वंदन व धरती माँ का अभिनंदन करने सबसे उपयुक्त माध्यम बताया। वेदप्रकाश वर्मा जिनके विशेष प्रयास से अभी तक बीते वर्षो में किये गए वृक्षारोपण के माध्यम से लगभग 100 से ज्यादा पौधा पेड़ बनकर तैयार हो चुके है जिनके लिए उन्हें बधाई देकर पर्यावरण के दृष्टि से कार्य कर रहे लोगो के लिए प्रेरणास्रोत व महान व्यक्तित्व है ऐसा बताया। गांव के युवा शिक्षक वेदप्रकाश वर्मा जो छत्तीसगढ़ उत्थान समिति से सक्रिय रूप से जुड़े हुवे है उन्होंने गजाधर वर्मा, शिक्षक महेंद्र वर्मा, शिक्षक योगेश वर्मा के सहयोग से बीते वर्षो में वृक्षारोपण कर पौधे को देखभाल के साथ 100 से भी अधिक पे...