प्रकृति का वंदन धरती माँ का अभिनंदन है वृक्षारोपण-युवा समाजसेवी संदीप वर्मा
तिल्दा नेवरा। के समीपवर्ती गांव सरफोगा में शिक्षक वेदप्रकाश वर्मा जी के नेतृत्व में युवा समाजसेवी संदीप वर्मा के मुख्यातिथ्य में वृक्षारोपण किया गया।
युवा समाजसेवी संदीप वर्मा ने वृक्षारोपण को छत्तीसगढ़ उत्थान समिति का प्रमुख अभियान बताकर कहा ही केवल पूजा करके प्रकृति वंदन करने से काम नही बनेगा बल्कि वास्तविकता में हमे जमीन से जुड़कर वृक्षारोपण कर उस पौधे को पेड़ बनने तक देखभाल पर जोर देना पड़ेगा पूरे तन मन धन समयपूर्वक वृक्षारोपण को प्रकृति का वंदन व धरती माँ का अभिनंदन करने सबसे उपयुक्त माध्यम बताया। वेदप्रकाश वर्मा जिनके विशेष प्रयास से अभी तक बीते वर्षो में किये गए वृक्षारोपण के माध्यम से लगभग 100 से ज्यादा पौधा पेड़ बनकर तैयार हो चुके है जिनके लिए उन्हें बधाई देकर पर्यावरण के दृष्टि से कार्य कर रहे लोगो के लिए प्रेरणास्रोत व महान व्यक्तित्व है ऐसा बताया।
गांव के युवा शिक्षक वेदप्रकाश वर्मा जो छत्तीसगढ़ उत्थान समिति से सक्रिय रूप से जुड़े हुवे है उन्होंने गजाधर वर्मा, शिक्षक महेंद्र वर्मा, शिक्षक योगेश वर्मा के सहयोग से बीते वर्षो में वृक्षारोपण कर पौधे को देखभाल के साथ 100 से भी अधिक पेड़ बना चुके है बड़ पीपल,नीम, करन, आदि। वृक्षारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संतुलन के लिए सहयोगी के रूप में श्रीमती दुलारी वर्मा, श्रीमती प्रेमीन वर्मा,कुसुमलता वर्मा,श्यामबाई वर्मा,कु:शिवानी वर्मा,कु:गीतांजली वर्मा,कु:आराध्या वर्मा, भीम साहू,बंशी वर्मा,हरीश वर्मा,दिनेश वर्मा,लक्ष्य निषाद।
