दलदल सिवनी स्थित पीएम आवास कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने चुनाव बहिष्कार का पोस्टर लगाया।
रायपुर। राजधानी में सरकार द्वारा बनाए गए पीएम आवास के निवासियों का सब्र अब चुनाव के बहिष्कार का पोस्टर लगाकर लोगों का गुस्सा फुटा दिखा,अब पीएम आवास के निवासियों ने निकाय चुनाव से पहले चुनाव का बहिष्कार कर दिया। दरअसल,दलदल सिवनी स्थित पीएम आवास कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने लंबे समय से पानी और अन्य समस्याओं से जूझ रहें हैं जिसे लेकर कई बार निगम जोन कार्यालय क्रमांक 9 में धरना प्रदर्शन किए जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा लगाकर थक गए रहवासियों का आरोप है कि हम लोग एक एक बूंद पानी के लिए तरसते हैं सरकार वादे करती है। हर घर नल योजना की साथ ही साथ उन लोगों का आरोप है कि बिल्डिंग बनाने में भी भ्रष्टाचार हुआ है दीवारें फट रही है,छतों से छप्पर टूट रहा है, लेकिन हम लोगों की कहीं सुनवाई नहीं हुई थक हार कर हम लोगों ने चुनाव का बहिष्कार करना पड़ रहा है। असुविधाओं के अंबार से परेशान लोगों ने कॉलोनी के बाहर चुनाव बहिष्कार का बैनर लगाकर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों से बातचीत में उन्होंने बताया कि किसी भी मौसम में भी पानी यहां उपलब्ध नहीं रहता है। रायपुर नगर निगम, कलेक्ट्रेट और जोन कार्यालय, हर जगह ...