Posts

Showing posts from September 27, 2023

किसानों के लिए बड़ी खबर किसान न्याय योजना की किस्त कल होगा जारी ।

Image
  रायपुर । छत्तसीगढ़ के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। किसान न्याय योजना की किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि 1 नवम्बर को मिलने वाली किसान न्याय योजना की किस्त कल जारी होगी। बताया जा रहा है कि आचार संहिता से पहले राशि जारी की जा रही है। 24 लाख से ज्यादा किसानों को ये राशि मिलेगी। इसके साथ ही कल मजदूर न्याय योजना की राशि भी जारी की जाएगी। भाटापारा में कल राज्य सरकार का सम्मेलन होने वाला है, जिसमें AICC चीफ मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे। इस सम्मेलन में CM भूपेश बघेल, PCC प्रभारी कुमारी सैलजा, दीपक बैज और सभी मंत्री भी शामिल होंगे।

तेंदूआ कबड्डी टीम को विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा ने दी बधाई

Image
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के प्रदेश स्तरीय आयोजन में आयु वर्ग 40 से अधिक कबड्डी में रायपुर संभाग की तेंदुआ टीम विजेता बनी रायपुर। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के प्रदेश स्तर के आयोजन में रायपुर संभाग धरसीवां की टीम ने बिलासपुर संभाग को 7 पॉइंट से हराकर प्रथम स्थान हासिल कर विजेता बनी,इस आयोजन में रायपुर संभाग में आयु वर्ग 40 से अधिक में खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा,जिसमे प्रमुख रूप से क्षेत्र की विधायक श्रीमति अनिता योगेंद्र शर्मा जी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी,इस आयोजन में टीम के साथ क्षेत्र के जिला पंचायत सभापति हरिशंकर निषाद,जनपद सदस्य नीतू नीरज साहू,ग्राम पंचायत तेंदुआ सरपंच छगनू साहू, छन्नू साहू,जिला रायपुर ग्रामीण आई टी सेल सोशल मिडिया के सचिव विरेंद्र दुबे सहित राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष योगेश साहू,उपाध्यक्ष कुमार साहू सहित सभी खिलाड़ीगण उपस्थित थे।