शिक्षक दिवस के अवसर पर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने किया शिक्षकों का सम्मान
विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने स्कूली छात्राओं को सायकल वितरण किया...... रायपुर। धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा के द्वारा आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारागाव में स्कूली छात्राओं को सायकल वितरण किया और शिक्षक दिवस के अवसर पर यहां के शिक्षकों को सम्मानित किया । इस अवसर में विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समस्त शिक्षकों को कहा निश्चित ही गुरुओं का सम्मान हमारी परंपरा है और हम इसे लगातार निभाते आ रहे हैं और आज हम जो है जिस मुकाम पर हैं वह हम सभी अपने गुरुओं की वजह से हैं और लगातार श्रेष्ठता की ओर हम बढ़ रहे हैं तो हम सभी शिक्षकों की बदौलत आज हम चंद्रयान तक पहुंच रहे हैं और लगातार शिक्षकों के मार्गदर्शन में ही हम सब कार्य कर रहे हैं और गुरुओं की सच्ची सफलता वही होती है कि उनके शिष्य उनके बताएं मार्गो में चलकर श्रेष्ठता हासिल करें जैसे हमारे सारागांव के विद्यार्थी दसवीं कक्षा में टॉप 10 में आकर अपना अपने माता-पिता और गुरुजनों सहित विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें यही गुरुओं का सबसे बड़ा सम्मान है और मैं यहां के सभी विद्यार्थियों से ...