धरसीवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने किसानों को किया सम्मानित
देशभर में छत्तीसगढ़ के किसान सबसे खुशहाल :- अनिता योगेंद्र शर्मा रायपुर । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज ग्राम पंचायत सिलयारी और धरसीवा में किसान सेवा सम्मान समारोह में शामिल होकर किसानों का सम्मान किया। इस कार्यक्रम के अवसर में सर्वप्रथम संचार क्रांति के जनक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शुभारंभ किया इस किसान सेवा सम्मान समारोह के अवसर में समस्त क्षेत्रवासी और किसानों ने विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा का भव्य स्वागत किया और आभार जताया। किसानों के सम्मान के अवसर में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा आज हमारी सरकार के द्वारा लगतार किसानों को योजनाओं के माध्यम से उन्हें पैसा देने का काम किया है जिससे आज पूरे देश भर में छत्तीसगढ़ के किसान सबसे समृद्ध और खुशहाल हैं और यह सब संभव हुआ है हमारी सरकार के किसानों का कर्ज माफी और धान के समर्थन मूल्य और बोनस देने से आज प्रदेश के किसान आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं सरकार के द्वारा उनके उनके द्वारा बोए गए समस्त उत्पादों को सरकार के द्वारा समर्थन म...