अखंड पाठसाहब समापन

 


तिल्दा  नेवरा ।तिल्दा के पूज्य सिंधी पंचायत भवन में तीन दिवसीय अखंड पाठसाहब का आयोजन किया गया| अच्छी बारिश, विश्व कल्याण एवं छत्तीगढ़ की खुशहाली की कामना के साथ इंद्रदेव की आराधना हेतु अखंड पाठसाहब  का 18  से 20 अगस्त को आयोजन किया गया | रविवार को सुबह 11 बजे भोग साहब किया गया उसके बाद महाआरती एवं पल्लव किया गया | दोपहर 1 बजे गुरु प्रसाद आम लंगर की व्यवस्था समस्त नगर वासियों के लिए की गई | 

पूज्य सिंधी पंचायत तिल्दा में हर साल की  तरह इस साल भी अच्छी बारिश व विश्वकल्याण की भावना से शुक्रवार से रविवार तक तीन दिवसीय अखंड पाठसाहब का आयोजन किया किया | तीन दिन तक गुरुग्रंथ साहब का पाठ किया गया, तथा भजन-किर्तन से पूरी संगत निहाल हुई | कटनी से आई बालक मंडली द्वारा किर्तन किया गया जिससे पूरी संगत मंत्रमुग्ध हो गई और चहूंओर से सद्गुरु के जयकारे लगने लगे | 19 अगस्त शाम को हरे माधव संत्संग समिति कटनी के दुवारा सत्संग का आयोजन किया गया जिससे संगत न सत्संग पान किया रविवार को भोग साहब के बाद महाआरती में संगत ने विश्व एवं मानव कल्याण की कामना करते हुए अरदास की | जीव मात्र के कल्याण की भावना के साथ दिग्भ्रमितों को सही रास्ता दिखाने अरदास की गई | अरदास के बाद पल्लव किया गया | दोपहर को कार्यक्रम स्थल में समस्त संगत व नगरवासियों के लिए गुरुप्रसाद आम लंगर  की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया | 

कार्यक्रम के दौरान सिंधी पंचायत के अध्यक्ष, शम्मनदास खूबचंदानी, डा. भीमसेन भोजवानी, गोपीचंद पंजवानी, राम गिडलानी ने पूरी संगत को सफल आयोजन के लिए बधाई दी | इस अवसर पर पंचायत के राजेश सेतपाल धनराज खत्री, डा.हीरानंद वाधवा हीरानंद हरिरमानी, आलमचंद हरिरमानी, खेमचंद वीरानी,रामचंद संतवानी, किशोर सेतपाल, रमेश सेतपाल, रामचंद भिखवानी, हीरानंद भोजवानी, परमानंद बलचंदानी, मनोज वीरानी, डा.तलरिया, कन्हैया जोतवानी, सुरेश लखवानी, आनंद बत्रा, राजेश बत्रा, यश बत्रा, राहुल तलरेजा, प्रकाश बत्रा, एवं कई सदस्यों नें भी शुभकामनाए दी |

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम