बढ़ती महंगाई को लेकर के विधानसभा चौक में किया गया धरना प्रदर्शन
केंद्र की भाजपा व मोदी सरकार आम जनता की जेबों पर डाका डालने का काम कर रही है--- धरसीवा विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा खरोरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश एवम जिला कांग्रेस कमेटी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त आह्वान पर शुक्रवार सुबह 11 बजे विधानसभा चौक स्थित आदर्श पेट्रोल पंप के समीप पेट्रोल, डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया गया। धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने इस प्रदर्शन के दौरान कहा कि पिछले 13 महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 25.72 व 23.93 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस साल के पिछले 5 महीने में लगभग 42 से 43 बार पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि हुई है। केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा की जा रही जनता की इस लूट के खिलाफ हमारे कांग्रेस कायकर्ताओं के साथ आज पेट्रोल पंपों के सामने प्रतीकात्मक विरोध कर बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग कर रही हु। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे भयंकर माहमारी के समय जब आम जनता को सरकार से कुछ रियायत की आवश्यकता थी ऐसे समय मे पेट्रोल और डीजल जिसकी कीमत ...