तिल्दा के चखना दुकानों पर अवैध बिजली कनेक्शन, जिलाधीश से शिकायत के बाद कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति

 



तिल्दा-नेवरा। के सरोरा मार्ग पर स्थित अवैध चखना दुकानों में अवैध बिजली कनेक्शन का मामला सामने आया है। इसकी लिखित शिकायत कलेक्टर रायपुर को की गई थी जिसके बाद कुछ चखना दुकानों के बिजली कनेक्शन कांटे गए है, लेकिन मामला पूरी तरह से संदेह के दायरे में है।

सालों से अवैध चखना दुकानें यहाँ संचालित हो रही है जिनमें अवैध बिजली कनेक्शन दिया गया है जहाँ कुछ लोग लाखों रुपए किराया वसूल रहे है।

इस संबंध में आज हमने विद्युत विभाग के एई जितेंद्र कुमार से बात की जहाँ उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि तहसीलदार तिल्दा से हमे बिजली विभाग को नोटिश जारी किया गया था। तहसीलदार द्वारा लोकेशन बताई गई थी उसी के आधार पर कुछ चखना दुकानों की विद्युत लाइन विभाग द्वारा कांटी गई है। उन्होंने कहा कि कई टेम्पररी कनेक्शन लिए हुए है।जिनकी लाइन कांट दी गई है

इधर बताया जाता है कि अधिकांश चखना दुकानों में अवैध बिजली कनेक्शन लेकर चलाया जा रहा है।

इधर तहसीलदार सरिता मडरिया से बात करने पर उन्होंने कहा कि कलेक्टर के आदेश पर बिजली विभाग को नोटिश जारी किया गया है।

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम