करियादामा मंदिर प्रांगण में जबर हरेली त्योहार का आयोजन किया
खरोरा : छत्तीसगढ़ की पहली त्यौहार हरेली के पर्व को नगर पंचायत खरोरा के करियादामा चौक पर इस्तिथि जय माँ करियादामा मंदिर के प्रांगण में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के देखरेख में जय माँ करियादामा मंदिर महिला समूह एवं नागरिकगण के दौरा जबर हरेली तिहार मनाया गया | हरेली के पर्व में हमारे पारम्परिक खेल गेड़ीदौड़, कुर्सीदौड़, मटकाफोड़, नारियलफेक, जलेबी दौड़ का प्रतियोगिता में बच्चों, महिलाओ, युवतियों, युवा, में विशेष उत्साह देखा गया. सभी नागरिकों के दौरा छत्तीसगढ़ महतारी का भव्य आरती किया गया. संचालन लेखक गजेंद्र रथ वर्मा और लोक गायक चंद्रभूषण वर्मा ने किया. आयोजन को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष राहुल वर्मा महामंत्री डॉ रामशरण साहू, सचिव अशोक वर्मा, मिडिया प्रभारी भानुप्रताप भट्ट, सहप्रभारी प्रमोद कुम्भकार, के सांथ सेनानी भोरमनी महंत, मनोज यादव, प्रीतम बघेल, राहुल सूर्यवंशी, ने विशेष सहयोग रहा. पुरुस्कार समारोह में पार्षद कान्ति सेन, गोदावरी साहू, तीजबाई निषाद एवं महिला समूह की अन्य सदस्यों की उपस्तिथि में दिया गया.
