कृषि स्नातक संघ मुख्यमंत्री जी के ओएसडी से मिला
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासकीय कृषि स्नातक अधिकारी संघ ने दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री जी के ओ एस डी श्री आशीष वर्मा एवं श्री देवेन्द्र चंद्रवंशी जनपद उपाध्यक्ष से सौजन्य मुलाकात पाटन दुर्ग में कर कर्मचारी के हित में चर्चा करते हुए योजनाओं के संचालन में आ रही तकनीकी समस्याओं को रखते हुए सार्थक चर्चा किया गया एवं गोधन न्याय योजना के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किया जिसमे ओ एस डी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री से बात रखने का आश्वासन दिया गया।
चर्चा में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद्मेश शर्मा, महामंत्री लिखेस वर्मा, मोहित जैन, उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, जिला अध्यक्ष रायपुर राजू दास, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश वर्मा , ब्लॉक उपाध्यक्ष रमेश साहू, मनीष साहू, संदीप नेताम, अक्षय कश्यप उपस्थित थे