विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होकर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों की खुशहाली कामना की



धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा आज नगर पंचायत खरोरा में श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुई....



रायपुर ।  धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज नगर पंचायत खरोरा में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होकर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की ।

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने इस अवसर भागवत कथा को श्रीफल भेंट श्रीमद् भागवत कथा की आरती उतारी और वहां पर बैठकर कथा का श्रवण किया और कहा कथा सुनने से मन को शांति मिलती है। यहां धर्म के प्रति लोगों की रूची बढ़ी है जिसका नतीजा है कि कई जगह यज्ञ हवन एवं कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समाज में एक स्वच्छ वातावरण बना है। आयोजित इस कथा के अवसर पर भारी संख्या मे आस पास के क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम