पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही तीन सटोरिए पुलिस के शिकंजे में
तिल्दा/नेवरा। श्रीमान उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर अजय यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तारकेश्वर पटेल, उप पुलिस अधीक्षक महोदया (मुख्यालय) श्रीमती कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में तिल्दा थाना क्षेत्र में अवैध, जुआ, सट्टा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में आज मंगलवार दिनांक 29/06/2021 को मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपीगणो सतीश कुमार गुरूबक्शाणी उर्फ लालू पिता स्व. किशनचंद गुरूबक्शाणी उम्र 36 वार्ड क्र.16 सिंधी केम्प तिल्दानेवरा
जप्ती 3 नग सट्टा पर्ची एवं 1 नग डाट पेन 1500/ रूपये नगदी रकम, राजेन्द्र साहू पिता संतोष साहू उम्र 24 साल वार्ड क्र.22 पुरानी बस्ती तिल्दा जप्ती 1 नग सट्टा पट्टी पन्ना 1 डाट पेन एवं 1300/ रूपये नगदी रकम,विकास उर्फ शेरा गुप्ता पिता ताराचंद गुप्ता उम्र 29 साल वार्ड क्र.18 शिक्षक कॉलोनी तिल्दा 5 नग सट्टा पट्टी 1 नग डाट पेन 1210/ रूपये नगदी रकम,तीनों सटोरियों पर अपराध धारा 4 (क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायमकर विवेचना में लिया गया।
