पानी पीने से मर रहे जानवर राखड़ से नगरवासी व राहगीर भी परेशान
तिल्दा नेवरा। गर्मियों के मौषम में बेजुबान जानवरों के लिए जीवन जीना पहाड़ चढ़ने के बराबर मुश्किल हो जाता हैं
वही तुलसी नेवरा के राइस मिल द्वारा गंदे दूषित पानी को मिल के बाहर फेंका जा रहा हैं जिससे जानवर इस पानी को पीने से उसकी सेहत भी खराब हो रही है। इस दूषित पानी को पीने से आये दिन जानवर मर भी रहे हैं आभी तक लगभग 20/22गाय की मौत हो चुकी है।मिलर द्वारा फेंक रहे दूषित पानी जो एक जगह इक्कठा होकर तालाब का रूप ले लिया हैं
जिसमें बेजुबान जानवरों द्वारा इसी पानी को पी रहे हैं जिससे आये दिन अपनी जान गवा रहे हैं मिल मालिक जानकर भी अनजाने हैं शाम 7 बजते ही मिल का राखड़ घरों में घुसता हैं सुबह-सुबह घर के लोग उठते हैं तो आंगन में राखड़ की मोटी परत जमा रहता हैं
घरों के साथ-साथ राखड़ की मोटी परत तुलसी के तालाब में सुबह देखा जा सकता हैं जो तालाब को पूरी तरह से राखड़ अपनी ऊपरी परत में ढंक लेता हैं जिससे तालाब में नहाना भी मुश्किल होता हैं बता दें कि क्षेत्र के अधिकांश मिल मेंन रोड से ही लगा हुवा हैं जो राहगीरों के लिए भी आफत हैं मिल का राखड़ इतने मात्रा में उड़ता हैं कि लोगों का इस रास्ते से आना जाना रण के मैदान में विजय प्राप्त करने जैसा हैं


