ग्राम चिचोली के 2 आरोपी मोटर सायकल में 30लीटर महुआ शराब के साथ पलारी में गिरफ्तार
खरोरा।ग्राम चिचोली के 2 आरोपी महुआ शराब की तस्करी कर रहे थे। मुखबिर सूचना के मुताबिक दोनों आरोपी को मोटर साइकिल सीजी
04 एम यू 3942 के साथ 30 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है। घेरा बंदी के दोनों आरोपी को पकड़ा गया है। दोनों आरोपी से पूछताछ करने पर राम खिलावन वर्मा पिता शिवसेवक वर्मा 38 वर्ष गणेश राम पिता रामलाल वर्मा38 वर्ष निवासी चिचोली थाना खरोरा बताया गया। जिसके पास सफेद बोरी में पाउच में भरी महुआ शराब भरी मूल्य 3000 रुपए व बाइक कीमती 50000 रुपए को जप्त किया गया,महुआ शराब का परिवहन बाजार सेमरिया से किया जाता था। जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट 223/2021 धारा 34/2 अपराधिक को विधिवत माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
